वैश्विक महामारी कोरोना के बीच नगर परिषद के सफाई कर्मी अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं। उनके योगदान की शहर में प्रशंसा की जा रही है। शुक्रवार को सफाई कर्मी साफ-सफाई का कार्य करने के लिए आजाद बस्ती इलाके में पहुंचे। जहां स्थानीय लोगों ने ताली बजाकर कर्मियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनके योगदान की सराहना की। इस दौरान ताली बजाए जाने से उत्साहित कर्मी गदगद नजर आए। स्थानीय निवासी सद्दाम ने कहा कि हमारी सुरक्षा के लिए सफाई कर्मियों की योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2ymOgTl
May 03, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment