Amazon

Sunday, May 3, 2020

सीएम ने हटिया रेलवे स्टेशन पर गुमला में बने ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर का किया इस्तेमाल

कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में गुमला जिला प्रशासन का सतत प्रयास कर रहा है। जिले के बाजार-हाट व्यवस्थित रखने के साथ लोगों को क्वारेंटाइन सेंटर पर मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराता रहा। इसके साथ ही इस जंग में कई ऐसी मशीन व यंत्र बनाने का प्रयास किया । इसके प्रयोग से हम और सुदृढ़ बन सके। इन्हीं सब प्रयासों में एक है ऑटोमेटिक हैंड सैनिटाइजर। इस मशीन में आपको हाथों से छूने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आप पैरों के दबाव से ऑटोमेटिक तरीके से सैनिटाइजर से अपने आप को सैनिटाइज कर पाते हैं।

हेल्पिंग हैंड्स इनीशिएटिव के तहत जिला प्रशासन ने इसका निर्माण ब्रोकन विंग्स के युवाओं के साथ मिलकर 1 हफ्ते पूर्व किया और पूरे राज्य में इसकी चर्चा भी हुई। जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त शशि रंजन के मार्गदर्शन और प्रशिक्षु आईएएस मनीष कुमार के नेतृत्व में ब्रोकन विंग्स के गगन फोगला, आयुष काबरा, उमंग फोगला, राहुल गोयल व सिद्धार्थ खंडेलवाल की युवा टीम ने इस मशीन का निर्माण केवल 900 रुपए में किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व रांची के उपायुक्त महिमापत रे ने शुक्रवार को इसका इस्तेमाल हटिया स्टेशन पर किया। गुमला जिले के लिए यह गर्व की बात है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
CM used automatic hand sanitizer made at Gumla at Hatia railway station

https://ift.tt/2xsvzNI
May 03, 2020 at 05:00AM

No comments:

Post a Comment