कोरोना के चलते लगे कर्फ्यू में प्रशासन की तरफ से शादी समारोह व अन्य कार्यक्रम पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं पुलिस प्रशासन से स्पेशल परमिशन लेकर लड़का शादी करने के लिए अकेले लड़की के घर पहुंचा। बटाला पहुंचने पर एसपी (हैडक्वार्टर) जसबीर सिंह राय ने कादियां चुंगी पर नवविवाहित लड़का-लड़की से केक कटवा उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी। एसपी जसबीर सिंह राय ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन आया था कि गांव गंडेविंड के रहने वाले तरणबीर की गांव गगड़भाना की रहने वाली नेहा के साथ शुक्रवार को शादी है। पहले तो पुलिस ने इजाजत देने से मना कर दिया, लेकिन तरणबीर ने कहा कि वह अकेला ही शादी करने के लिए जाएगा, इस पर पुलिस ने परमिशन देकर तरणबीर को गांव गगड़भाना भेजा गया। शादी करके वापस लौटे तरणबीर और नेहा को कादियां चुंगी पर केक काट कर शादी की शुभकामनाएं दीं।
दूल्हे तरणबीर ने पुलिस का किया धन्यवाद
तरणबीर ने बताया कि वह शादी बहुत धूमधाम से करना चाहता था, लेकिन कोरोना के कारण वह धूमधाम से शादी नहीं कर पाया। बटाला पुलिस प्रशासन का आभार जताता हूं कि शादी करके लौटने पर एसपी जसबीर सिंह राय ने उनके लिए केक बनवाया और शादी की शुभकामनाएं दीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Sr7NZA
May 02, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment