श्री हजूर साहिब से वापस लौटे श्रद्धालुओं को प्रशासन की तरफ से बटाला, डेरा बाबा नानक, कलानौर और गुरदासपुर में क्वारेंटाइन किया गया है। अभी तक गुरदासपुर से संबंधित 511 तीर्थयात्री जिले में लौट कर आए हैं। 511 श्रद्धालुओं में से 200 श्रद्धालुओं को आरडी खोसला इंस्टीच्यूट जालंधर रोड और आरआर बावा डीएवी कॉलेज के गर्ल्स होस्टल में क्वारेंटाइन किया गया है। बाकियों को अगल-अलग जगह पर क्वारेंटाइन किया गया है। श्रद्धालुओं को मिलने के लिए पंजाब के सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा शुक्रवार को बटाला पहुंचे।
उनके साथ डीसी गुरदासपुर मोहम्मद इश्फाक, बटाला के एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मन, एसडीएम बटाला बलविंदर सिंह और सिविल अस्पताल बटाला के एसएमओ डॉ.संजीव भल्ला भी मौजूद रहे। रंधावा ने इस मौके पर श्रद्धालुओं का हाल-चाल पूछते हुए कहा कि उनके परिवारों की सुरक्षा को लेकर उन्हें क्वारेंटाइन किया है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया जाएगा। यहां उनके खाने पीने और रहने से संबंधित कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। डीसी मोहम्मद इश्फाक ने बताया कि क्वारेंटाइन किए श्रद्धालुओं के सैंपल सेहत विभाग की तरफ से लिए जा रहे हैं। जल्द ही सैंपल लेने की प्रक्रिया मुकम्मल कर ली जाएगी और इनके सैंपल निगेटिव आंएगे उनको घर को भेज दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2SujmQ1
May 02, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment