मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिला कार्यालय में तिरंगा लहराकर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। उन्होंने मांग की कि पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार करना बंद करके पंजाब को बनता हक दिया जाए ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में लोगों को राहत पहुंचाई जा सके।
इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान डाॅ. कुलदीप नंदा ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण बने हालातों में पंजाब की स्थिति और लोगों की परेशानियों को नजरअंदाज किया है। इसके चलते पंजाब की जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। डाॅ. नंदा ने कहा कि पंजाब सरकार बिना किसी भेदभाव से अपने स्तर पर लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मगर दुख की बात है कि केंद्र की भाजपा सरकार के नेता जनता को गुमराह करके ओछी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भाजपा-अकाली नेताओं पंजाब सरकार का साथ देते हुए केंद्र से पंजाब का बनता हक दिलाने के लिए आगे आना चाहिए था मगर उन्होंने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसके चलते समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मजदूर दिवस पर तिरंगा फहराकर कांग्रेसियों ने एकजुटता का प्रमाण दिया है। आम जनता ने भी केंद्र से पंजाब के हक मांगे है। इस दौरान कांग्रेसियों ने एक सुर में ‘हम पंजाबवासी भी हिंदोस्तान निवासी हैं, हमारे साथ भेदभाव क्यों, मोदी जी’ नारे लगा पंजाब के हक मांगे। इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, बीसी आयोग के चेयरमैन सरवन सिंह, महासचिव इंचार्ज रजनीश टंडन, सुमेश सोनी, महिला अध्यक्षा तरनजीत कौर सेठी, जोगिंदर कौर, सुरिंदर सतियाला, हरीश आनंद, शहरी अध्यक्ष मुकेश डावर मिंटू, अशोक मेहरा, अश्विनी शर्मा, जोगिंदर सिंह, गोल्डी कमालपुर, वरिंदर जस्सल, रमेश डडवाल, गोविंद राय, कमल भट्टी, संदीप नंदा, अंकुश सूद, रवि शंकर नंदा सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा लहराकर पंजाब के हकों के पक्ष में आवाज बुलंद की।
सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जताया रोष
पंजाब कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के आह्वान पर मजदूर दिवस पर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब से किए जा रहे भेदभाव के विरोध में पंचों, सरपंचों, कौंसिल प्रधान, पार्षदों ने विधायक नवतेज सिंह चीमा की अगवाई में अपने घरों, दफ्तरों में तिरंगा लहराकर नारेबाजी करते हुए रोष जताया। विधायक चीमा ने कहा कि कोरोना से जंग में केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार को किसी तरह का सहयोग नहीं दिया। मोदी सरकार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार पंजाब को 2 हजार करोड़ रुपए का पैकेज दे। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन परविंदर सिंह पप्पा, वाइस चेयरमैन दीपक धीर, हरजिंदर सिंह, देहाती कांग्रेस प्रधान मुख्तयार सिंह भगतपुर, संजीव कुमार मरवाहा, तेजवंत सिंह, बलदेव सिंह रंगीलपुर, डडविंडी के सरपंच कुलदीप सिंह, लखविंदर सिंह, बलजीत सिंह, संदीप सिंह कलसी, सरपंच जोबनप्रीत सिंह, रविंदर रवि पीए, बलजिंदर सिंह पीए आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/35lmt1V
May 02, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment