प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेसियों ने लेबर-डे पर अपने घरों की छतों पर तिरंगा लहराकर विरोध जताया। उन्होंने वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि नारे लगाते हुए केंद्र सरकार से पंजाब को बनता हक देने को कहा। विधायक बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा ने हनुमान चौक स्थित अपने आवास की छत्त पर चढ़कर रोष जताया। इस दौरान मिल्क प्लांट गुरदासपुर के चेयरमैन बलजीत सिंह पाहड़ा भी थे।
विधायक पाहड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी में केंद्र सरकार पंजाब के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करती आ रही है। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल का कहना है कि पंजाब के लिए केंद्र सरकार बहुत कुछ जारी कर रही है जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। केंद्र सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि सभी राज्यों को एक सम्मान समझते हुए पंजाब को उसका बनता हक दे।
उन्होंने कहा कि वे शांतिमय ढंग से अपनी आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्र सरकार पंजाब की 4400 करोड़ रुपए जीएसटी की बकाया तुरंत जारी करे। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक करने का समय नहीं है। पाहड़ा ने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि पंजाब सरकार ने हजूर साहिब में फंसे लोगों को घर वापस लाकर गलत फैसला लिया है लेकिन मुख्यमंत्री ने ऐसा कर अपनी जिम्मेदारी निभाई है। अफसोस इस बात का है कि कोरोना के खिलाफ जंग शुरू होते ही श्रद्धालुओं को लाने की मंजूरी मिलनी चाहिए थी। सीएम का श्रद्धालुओं की घर वापसी का फैसला बिल्कुल सही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3d8cfod
May 02, 2020 at 05:00AM
No comments:
Post a Comment