Amazon

Thursday, October 29, 2020

हत्या के आरोपी से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते फरीदकोट केंद्रीय माॅडर्न जेल का सहायक सुपरिंटेंडेंट गिरफ्तार

हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी को जेल में मोबाइल का इस्तेमाल करते पकड़े जाने पर मामले को रफा-दफा करने के लिए केंद्रीय माॅडर्न जेल फरीदकोट के सहायक सुपरिंटेंडेंट ने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी। कैदी ने गांव टहना निवासी अपने मामा को पैसे देने की बात कही। मामा ने सतर्कता विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद सतर्कता विभाग की टीम ने ट्रैप लगाकर जेल अधिकारी को 15 हजार रिश्वत लेते काबू कर किया। सतविंदर सिंह ने डीएसपी अश्वनी कुमार को सूचना दी कि उसका भांजा गांव रोडीकपूरा वासी जसकरण सिंह फरीदकोट जेल में बंद है।

सहायक सुपरिंटेंडेंट हरबंस सिंह ने उसे मोबाइल का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा था और केस दर्ज कराने का डर दिखाकर उससे 15 हजार रिश्वत मांगी थी। इसके बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर हरबंस सिंह को 15 हजार रिश्वत लेते अरेस्ट किया है। आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Assistant Superintendent of Faridkot Central Modern Jail arrested for taking bribe of Rs 15,000 from murder accused

https://ift.tt/3kQNkdf
October 29, 2020 at 04:37AM

No comments:

Post a Comment