मोगा शहर में भाजपा जिलाध्यक्ष के घर के बाहर समेत अलग-अलग 7 स्थानों पर चल रहे किसानों के धरने 30वें दिन में प्रवेश कर गए। किसानों में पहले दिन जैसा ही जोश देखने को मिल रहा है। हालांकि भाजपा के पूर्व किसान विंग के प्रभारी रहे तिरलोचन सिंह गिल ने भी शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर धरना दे रहे किसानों को संबोधित किया। किसान नेताओं ने कहा कि देश में अरबों रुपए जंगी समान खरीदने के लिए खर्च किए जा रहे, इसमें से कॉर्पोरेट दलालों को दलाली भी दी जा रही है, परंतु किसानों को पराली संभालने के लिए पैसा नहीं दिया जा रहा।
उन्होंने कहा के देश का पवन, पानी दूषित करने वाली बड़ी फार्मों को सजाएं और जुर्माने किए जाएं और किसानों को पराली संभालने के लिए वित्तीय सहायता और मशीनरी उपलब्ध करवाई जाए। शुक्रवार को किसान नेताओं ने मोगा के एडवोकेट अजय गुलाटी के किसान विरोधी बयान की सख्त निंदा करते हुए कहा कि वह भाजपा के नौसिखिया हैं जो अंधे होकर मोदी के खेती विरोधी कानूनों की प्रशंसा कर रहे हैं। इसका धरना दे रहे पंजाबियों पर बयान अन्नदाताओं का अपमान है।
किसान नेताओं ने कहा कि अजय गुलाटी जिन किसानों का पैदा किया अन्न खा रहा है और वह किसान की पैदा की कपास का काला कोट पहन रहा है परंतु नाच मोदी आगे कर रहा। इस मौके धरने कारियों ने अजय गुलाटी के बायकाट का आह्वान करते कहा कि यदि उसने अपने तरफ से बदज़ुबानी की माफी न मांगी तो उसका जुलूस निकाला जायेगा। इस मौके प्रगट सिंह साफूवाला, निर्मल सिंह माणूंके, बलवंत सिंह ब्रह्मके, सूरत सिंह धर्मकोट, सुखजिंदर महेसरी, सुखविंदर सिंह ब्रह्मके, हरदयाल सिंह घाली, जसविन्दर सिंह धर्मकोट, अंग्रेज सिंह ब्रह्मके ने संबोधित किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2HN3Ufd
October 31, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment