प्रशांत विहार इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने चौकीदार को जबरन रोक लिया। उसको जान से मारने की धमकी दी और 60 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित की पहचान महेश सिंह के रुप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गए।
पीडि़त महेश सिंह परिवार के साथ मंगोलपुरी ब-ब्लॉक इलाके में रहते है। वह प्रसाद नगर स्थित स्कूल में चौकीदार की नौकरी करता है। पीडि़त महेश ने पुलिस को बताया कि शाम 3.45 बजे वह उसने कमेटी से 60 हजार रुपए छुड़वाए थे। जिनको बाइक में रखकर वह शाहबाद डेयरी किसी काम से जा रहा था। जब वह सेक्टर-11 की तरफ से मैट्रो वॉक मॉल के पास पहुंचा।
अचानक पीछे से बिना नंबर प्लेट लगी बाइक सवार 2 युवकों ने उसकी बाइक के आगे जबरन बाइक लगा दी। उसको अपनी बाइक को रोकना पड़ा। बदमाशों ने उसके साथ पास आते ही गाली गलौच व हाथापाई की। उन्होंने उसके साठ हजार रुपए व मोबाइल जबरन लूट लिए।
उसको धक्का देकर बदमाश बाइक से क्राउन प्लाजा रोड की तरफ फरार हो गए। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37PIjxJ
October 29, 2020 at 04:44AM
No comments:
Post a Comment