Amazon

Saturday, October 31, 2020

सौतेली मां के गर्भवती होने और नया हिस्सेदार आने का मजाक उड़ाते थे लोग, घर में पिता से झगड़ा कर पहले मां की बाजू काटी फिर दोनों के गले

गांव बुर्ज में बेटे ने सौतेली मां के गर्भवती होने पर मां-बाप दोनों का दातर से काटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि हरदीप को सौतेली मां के गर्भवती होने का शक था, जो उसे न सिर्फ जायदाद में बटवारा दिखा रहा था, वहीं इस उम्र में पिता के फिर से पिता बनने से होने वाली सामाजिक नामोशी को भी जता रहा था।

जानकारी के अनुसार 1997 में लेबनान में श्रीलंका की कामिनी से शादी के बाद तीन बच्चे होने के बाद बलाचौर के गांव बुर्ज का जोगिंदर पाल बच्चों को भारत छोड़ गया। जबकि लेबनान जाकर उसने कामिनी को तलाक देकर 2004 में पटियाला की परमजीत से शादी कर ली। दूसरी शादी से जोगिंदर पाल को कोई बच्चा नहीं हुआ, जबकि पहली शादी से हुए तीनों बच्चे जवान हो चुके थे। तीनों में से एक बेटा ग्रीस चला गया, जबकि बेटी की शादी हो गई और तीसरा बेटा (आरोपी हरदीप) गांव में ही रहता था। पुलिस के अनुसार मृतक के बेटे हरदीप को जब से अपनी सौतेली मां के गर्भवती होने का शक हुआ था तभी से वह अपने पिता से झगड़ने लगा।

उसे जायदाद में बंटवारे का डर सता रहा था। हरदीप वीरवार शाम 8.30 बजे घर पर आया और उसने जोगिंदरपाल के साथ झगड़ना शुरू कर दिया। मृतक के भाई जंग बहादुर के अनुसार झगड़ने की शोर सुनकर जोगिंदर पाल के घर की ओर जाने लगे तो देखा कि हरदीप वहां से भाग रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच हरदीप की तलाश शुरू कर दी। डीएसपी दविंदर घुम्मण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विदेश में है आरोपी का बड़ा भाई, किराए पर टैक्सी का कारोबार करता था हरदीप
जोगिंदर सिंह ने परमजीत कौर से करीब 16 वर्ष पहले शादी की थी। कुछ समय पहले लॉकडाउन के चलते ही वे विदेश से भारत आया था। घटना की जानकारी देते हुए डीएसपी दविंदर सिंह घुम्मण ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक परमजीत कौर गर्भवती बताई जाती है। शुरुआथी जांच में आरोपी इस बात से आहत बताया जा रहा है कि उसकी सौतेली मां गर्भवती है और कुछ लोग उसे इसके प्रति मजाक करते थे। आरोपी हरदीप का बड़ा भाई करीब 4 वर्ष पहले ही ग्रीस गया था और वहां से वह हरदीप को खर्च भी भेजता था। हरदीप ने एक गाड़ी टेक्सी स्टैंड पर डाली हुई है तथा टैक्सी का काम ही करता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
People used to make fun of step mother getting pregnant and new partner, quarreling with father in the house, first cut the mother's arm and then both the throats

https://ift.tt/2JhCizv
October 31, 2020 at 05:07AM

No comments:

Post a Comment