Amazon

Friday, October 30, 2020

श्रीराम की बेअदबी करने के चार आरोपी 2 दिन पुलिस रिमांड पर

पुलिस थाना लोपोके के तहत आते गांव मानांवाला में दशहरे वाले दिन भगवान श्रीराम जी की बेअदबी के आराेप में गिरफ्तार किए गए 4 लाेगाें काे वीरवार काे अजनाला काेर्ट में पेश किया गया। जहां से जज शिंकू कुमार ने उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पेशी के दौरान अदालत में न्यू शिव शंकर ड्रामेटिक क्लब, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंच गए।

इस दौरान सभी आरोपियों के खिलाफ रोष जताया। हिंदू समाज रोष को देख पुलिस पेशी के बाद आरोपियों को गाड़ी में बैठाकर ले गई। आरोपियों की अदालत में पेशी करवाने आए पुलिस अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि केस में 9 लोगों की तलाश अभी जारी है। हिन्दू संगठनों ने कहा कि मुख्य आरोपी अंग्रेज सिंह एसडीएम कार्यालय अजनाला में फोर्थ क्लास की नौकरी कर रहा है। इसलिए उसे नौकरी से डिसमिस किया जाए। उसकी तनख्वाह भी रोक दी जाए।

टी शर्ट पर लिखा ‘आई विल मेक बेटर मिस्टेक टुमारो’, भड़के संगठन
बेअदबी के मुख्य आरोपी अंग्रेज सिंह वीरवार को काले रंग की टी-शर्ट पहने अदालत पहुंचा। इस टी-शर्ट पर “आई विल मेक बेटर मिस्टेक टुमारो’ प्रिंट था। इसे देखकर हिंदू संगठनों के सदस्य भड़क गए और आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों को बिना देर करते गाड़ी में बैठाकर थाने के लिए रवाना हो गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Four accused on the remand of Shriram for 2 days on police remand

https://ift.tt/380whS2
October 30, 2020 at 04:59AM

No comments:

Post a Comment