शिक्षा विभाग पंजाब की ओर से जारी पे स्केलों में पीईएस कैडर से सरेआम धक्का किया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते पीईएस कैडर की राज्य स्तरीय जत्थेबंदी(गजटेड एजुकेशनल स्कूल सर्विस एसोसिएशन) के स्टेट प्रधान दीप इंदरपाल सिंह खैहरा ने बताया कि 1 जनवरी 2006 से पे स्केल अनुसार स्कूल कैडर के प्रिंसिपल्स को 6600 रुपए का ग्रेड पे दिया गया था। जबकि जत्थेबंदी की ओर से आज तक 7600 रुपए ग्रेड पे की मांग की जा रही है। अब तक 7वें तनख्वाह कमिशन मुताबिक अलग अलग केटेगरी के पे स्केल संशोधन किए जाने है। 1 जनवरी 2006 को जारी हुए पे स्केलों का आधार माना गया है।
बड़े दुख की बात है कि शिक्षा विभाग पंजाब की ओर से 7600 रुपए ग्रेड पे देने की बजाए मौजूदा स्केल भी 6600 रुपए से घटा कर 6000 रुपए दर्शाया गया है। जिसकी जत्थेबंदी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। मुख्यमंत्री पंजाब, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार से मांग की कि यह गलती तुरंत सुधार कर 7600 रुपए ग्रेड पे के साथ नोटिफिकेशन जारी किया जाए। नहीं तो जत्थेबंदी के समूह नेता जल्द ही संघर्ष के राह पर चलने के लिए मजबूर होगी। जिसके जिम्मेदारी शिक्षा विभाग पंजाब की होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37FFi33
October 27, 2020 at 05:10AM
No comments:
Post a Comment