जिला भाजपा शहरी ने शुक्रवार को अपने 7 मंडलों के प्रभारी नियुक्त किए। जिला भाजपा शहरी प्रधान हरिंदर कोहली ने बताया कि मनोज रोंगला को यूनिवर्सिटी मंडल का प्रधान, प्रदीप कुमार को त्रिपड़ी मंडल का प्रधान, वरिंदर खन्ना को सिद्धूवाल मंडल का प्रधान, इंद्र कुमार को थापर मंडल का प्रधान, वरिंदर बत्रा को माडल टाउन मंडल का प्रधान, सुनील गोयल हैप्पी को सेंट्रल मंडल का प्रधान, वरुण जिंदल को स्टेडियम मंडल का प्रधान नियुक्त किया गया है। अरविंद रतन आशु को पटियाला शहरी और पटियाला देहाती का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। विकास महाजन को लोकल बॉडी सेल का कन्वीनर नियुक्त किया गया है। एडवोकेट कंवलदीप सिंह ग्रेवाल को लीगल सेल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। प्रधान के मुताबिक सभी जिम्मेदारी संभालने के बाद केंद्र की नीतियों के बारे में जनता से सीधे संपर्क करेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/380BLwf
October 31, 2020 at 05:17AM
No comments:
Post a Comment