नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर कस्बा भनुपली के नजदीक मंगलवार शाम करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नूरपुर के एक युवक की मौत हो गई।
जांच अधिकारी एएसआई गुरनाम सिंह ने बताया कि मृतक युवक की पहचान हर्षवर्धन सिंह पठानिया के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना किस वाहन से हुई है इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है।
मृतक के परिजन के आने के उपरांत उनके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से मृतक के शव को स्थानीय लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से नंगल पहुंचा दिया गया है तथा मृतक के शव को शव गृह में रखवा दिया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jtSsSU
October 28, 2020 at 05:05AM
No comments:
Post a Comment