Amazon

Monday, October 26, 2020

पीएसईबी सप्लीमेंट्री परीक्षा आज से, 2875 स्टूडेंट्स के लिए 25 परीक्षा केंद्र

पीएसईबी की 10वीं और 12वीं बाेर्ड 2020 की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 26 अक्टूबर से शुरू हाे रही हैं। जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10वीं क्लास के 1848 स्टूडेंट और 12वीं क्लास के 1027 स्टूडेंट परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 से 2:15 बजे तक ली जाएगी। स्टूडेंट्स काे निर्देश दिए गए हैं कि तय समय से एक घंटा पहले पहुंचें।

परीक्षा केंद्राें काे दाे दिन पहले सैनिटाइज करवाने के निर्देश दिए गए थे। साेमवार काे 10वीं क्लास का पंजाबी-ए व पंजाबी का इतिहास व सभ्याचार-ए की परीक्षा जबकि 12वीं क्लास की जनरल पंजाबी व पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर की परीक्षा है। 12वीं क्लास की परीक्षाएं 17 नवंबर व 10वीं की 11 नवंबर तक चलेंगी। एडिशनल जिला मजिस्ट्रेट जसबीर सिंह की और से परीक्षाओं को देखते हुए केंद्र के आसपास धारा-144 लगाई गई है। परीक्षा केंद्र के आसपास 5 या 5 से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं हो सकते।

काेराेना वायरस से बचाव के लिए सेहत विभाग की गाइडलाइंस का करना हाेगा पालन

  • स्टूडेंट्स ट्रांसपेरेंट बाेतल में अपना पानी लेकर आएं।
  • क्लासरूम में बच्चाें काे 6 फीट की दूरी पर बैठाएं।
  • एंट्री गेट पर बच्चे का टेंपरेचर चेक किया जाए। अगर कोई बीमार है ताे अलग बैठाएं।
  • स्टूडेंट्स मास्क डालकर आएं और अपनी चीजें किसी से शेयर न करें।

जिले में इन जगहों पर बनाए गए परीक्षा केंद्र

रामगढ़िया पब्लिक सीसे स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्ज सीसे स्कल, आर्य कन्या सीसे स्कूल बस्ती नाै, एलआर दाेआबा सीसे स्कूल, सरकारी माॅडल काे-एड सीसे स्कूल, गवर्नमेंट सीसे स्कूल भारगाे नगर, गवर्नमेंट माॅडल सीसे स्कूल, दाेआबा खालसा सीसे स्कूल, साेशल माॅडल सीसे स्कूल बस्ती शेख, न्यू सेंट साेल्जर सीसे पब्लिक स्कूल गुरु रविदास नगर, कैंटाेनमेंट बाेर्ड सीसे स्कूल, एएस सीसे स्कूल नकाेदर, सरकारी कन्या सीसे स्कूल नकाेदर, गुरु नानक नेशनल काॅलेजिएट सीसे स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स सीसे स्कूल फिल्लाैर, गवर्नमेंट गर्ल्स सीसे स्कूल फिल्लाैर बी-2, गवर्नमेंट सीसे स्कूल लड़के, गवर्नमेंट सीसे स्कूल नकाेदर, शहीद मेजर दर्शन सिंह लाली वीरचक्र गवर्नमेंट हाई स्कूल नंगल शामा, गवर्नमेंट हाई स्कूल बूटा मंडी, सरकारी गर्ल्स सेकेंडरी स्कूल लाडाेवाली राेड, शहीद लेफ्टिनेंट गुरविंदर सिंह गवर्नमेंट सीसे स्कूल लद्देवाली, गवर्नमेंट सेकंडरी स्कूल माेहल्ला किशनपुरा, गवर्नमेंट स्कूल आबादपुरा शामिल हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।

https://ift.tt/2TmxvPh
October 26, 2020 at 05:17AM

No comments:

Post a Comment