Amazon

Saturday, October 31, 2020

6 पार्किंग साइट्स के टेंडर खुलने में 10 दिन शेष, बिना आवेदन साल की एक्सटेंशन लेने की तैयारी में ठेकेदार

निगम की छह पार्किंग साइट्स को ठेके पर देने के लिए दूसरी बार टेंडर लगाए गए हैं। यह 10 नवंबर को खुलेंगे। इनमें माता रानी चौक मल्टीस्टोरी, फिरोजगांधी मार्केट, बीआरएस नगर ओरिएंट सिनेमा निकट, भदौड़ हाउस, सराभा नगर आई ब्लॉक और माडल टाउन एक्सटेंशन शामिल हैं। इस बार पार्किंग साइट्स के पहले लगाए टेंडर में सिंगल ही आवेदन आने के चलते टेंडर सिरे नहीं चढ़ पाए।

इसलिए दूसरी बार टेंडर निगम ने लगाए हैं। वहीं, दूसरी तरफ ये बात भी सामने आई है कि पुराने कॉन्ट्रेक्टर बिना टेंडर के ही अफसरों से सांठगांठ कर एक साल के लिए सीधे ठेका लेने की तैयारियों में जुटे हैं। इसे लेकर कॉन्ट्रेक्टरों ने निगम कमिश्नर से मुलाकात की, लेकिन वहां पर कोई बात नहीं बन पाई है। अब कॉन्ट्रेक्टर अपने लिए बड़ी सिफारिशें लगवाने की तैयारियों में हैं।

पुराने ठेकेदारों पर लग चुके ओवरचार्जिंग और दुर्व्यवहार करने के आरोप

बता दें कि पिछले साल 1 सितंबर 2019 को माता रानी चौक मल्टीस्टोरी, बीआरएस नगर ओरिएंट सिनेमा के पास, भदौड़ हाउस और मॉडल टाउन एक्सटेंशन की पार्किंग साइट्स पर वाहन पार्किंग की पर्चियां काटने का निगम ने ठेका दिया था। इनका एक साल पूरा हो चुका है।

हैरानीजनक है कि निगम ने 2019-20 के लिए फिर से दो उन पुराने कॉन्ट्रेक्टरों को पार्किंग के ठेके दे दिए थे, जिन पर 2018-19 के समय अलॉट हुए ठेके के दौरान ओवर चार्जिंग और दुर्व्यवहार करने के आरोप लग चुके हैं। इनकी गलतियों के कारण उनके ठेके रद्द किए गए थे। इन सब हरकतों से सबक न लेते हुए निगम ने दोबारा पार्किंग के ठेके उन्हीं कॉन्ट्रेक्टरों को दे दिए, लेकिन वहां पर फिर ओवर चार्जिंग और मिसबिहेव की शिकायतें भी सामने आईं, फिर से वही कॉन्ट्रेक्टर बिना टेंडर सीधे एक साल के लिए ठेका लेने की सोच रहे हैं।

इस पार्किंग साइट का इतना रिजर्व प्राइज

मल्टीस्टोरी पार्किंग माता रानी चौक : 80.50 लाख।
फिरोजगांधी मार्केट: 80.1 लाख।
मॉडल टाउन एक्सटेंशन : 28.30 लाख।
भदौड़ हाउस: 27.50 लाख।
सराभा नगर आई ब्लॉक: 4 लाख।
बीआरएस नगर ओरिएंट सिनेमा : 18.5 लाख।

नियमों के मुताबिक टेंडर में आवेदन करने वाले, सफल बोलीदाता को ठेका अलॉट हाेगा। नई शर्तों के अनुसार ही ठेका मिलेगा। कोई गलत करेगा तो ब्लैक लिस्ट करने और पैसे जब्त करने का प्रावधान है।
-बलकार संधू, मेयर

सीवरेज समस्या दिवाली से पहले होगी हल

हलका पूर्वी के वॉर्डों की समस्या को लेकर विधायक ने अ‌फसरों से की मीटिंग

लुधियाना| निगम के तहत आते हलका पूर्वी के वॉर्डों में आ रही समस्याओं को लेकर विधायक संजय तलवाड़ ने जोन-बी की जॉइंट कमिश्नर समेत सभी ब्रांच अफसरों से मीटिंग की। इस दौरान हलका पूर्वी के वॉर्ड 6, 7, 10, 11, 12 से 15, 17, 18, 19, 21 और 23 में सीवरेज जाम की आ रही समस्या हल न होने के बारे में फिर से विधायक ने अफसरों से सवाल किए।

अफसरों के दिए जवाब के बाद विधायक ने कहा कि वॉर्ड 18 और 21 में सीवरेज जाम की आ रही समस्या का हल सोमवार तक सुपर सेक्शन मशीनों से होगा। वॉर्ड 21 और 23 में चल रहे सीवरेज की नई लाइनें डालने का काम भी एक महीने में पूरा होगा। वॉर्ड 21 में शुरू होने नए सीवरेज के काम दिवाली से पहले ठेकेदार को शुरू करने के आदेश जारी किए हैं। मीटिंग में जॉइंट कमिश्नर स्वाति टिवाणा, एसई राजिंदर सिंह, एसई प्रवीण सिंगला, एक्सईएन रणवीर सिंह, एसडीओ कमल सडाना, हरजीत सिंह, जसविंदर सिंह, जेई मनिंदर सिंह, विनीत कुमार, परमवीर सिंह, कंवलजीत सिंह बोबी, कपिल मेहता मौजूद रहे।


तलवाड़ ने बताया कि राहों रोड की नई बनने वाली सड़क का काम भी दिवाली से पहले शुरू करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा टिब्बा रोड पर बड़ी सीवरेज लाइन की सफाई का काम भी सोमवार से शुरू करने की अफसरों ने जिम्मेदारी ली है। इसके अलावा विधायक ने नई बनने वाली लैय्यर वैली की जगह पर डेयरी संचालकों की ओर से गोबर फेंकने से मना करने और अवैध कब्जे हटाने के लिए निगम अफसरों को कहा गया। उन्होंने बताया कि वॉर्ड 15 में पड़ते मोहल्ला जीटीबी नगर की गलियों में टाइलें लगाने का काम बुधवार और वॉर्ड 19 में पड़ती एलआईजी कॉलोनी में गलियां बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 days left to open tender of 6 parking sites, contractor in preparation for taking extension of application year

https://ift.tt/3eas3Zn
October 31, 2020 at 04:58AM

No comments:

Post a Comment