कृषि विज्ञान केंद्र खेडी और खेती सलाहकार सेवा केंद्र संगरूर की ओर से गांव धंदीवाल में किसान सुखपाल सिंह के खेत में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान धान की पराली को बिना आग लगाए सुपर सीडर के जरिए गेहूं की सीधी बिजाई करवाई गई।
इस मौके पर केंद्र के एसोसिएट डायरेक्टर (सिखलाई) डॉ. मनदीप सिंह व खेती सलाहकार सेवा केंद्र के मुखी डॉ. बूटा सिंह रोमाणा ने कहा कि पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी की ओर से पराली का खेत में ही संभालने के लिए हैपी सीडर, सुपर सीडर, मल्चर, स्प्रेडर आदि की सिफारिश की गई है। जिनका इस्तेमाल करके गेहूं की बिजाई बिना पराली जलाए की जा सकती है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि गेहूं की सीधी बिजाई अधिक से अधिक रकबे में की जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37HWaWT
October 27, 2020 at 05:01AM
No comments:
Post a Comment