Amazon

Thursday, October 29, 2020

कुत्ते भौंकने पर विवाद, युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा; मामला दर्ज

राजपार्क इलाके में कुत्ते के भौंकने और उसको पत्थर मारकर भागने के विवाद में तीन भाईयों ने युवक से मारपीट का अधमरा कर दिया। जब उसका भाई और पिता बचाने आया तो उनकी भी बुरी तरह से पिटाई कर डाली। घायल की पहचान मनोज के रुप में हुई है। पुलिस ने पीडि़तों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगोलपुरी में परिवार के साथ रहने वाले मनोज ने पुलिस को बताया कि वह कपड़े बेचने का काम करता है।

वारदात की रात 10.30 बजे वह खाना खाने के बाद रात को गली में टहल रहा था। गली में बैठा एक आवारा कुत्ता उसको देखकर भौंकने लगा। कुत्ते को वहां से भागने के लिए उसने पास ही पड़ा पत्थर उठाया। भौंकने की आवाज सुनकर पड़ोस में ही रहने वाले तीन भाई मौके पर आ गए। जिन्होंने उसका रास्ता रोककर उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट शुरू कर दी।

शोर सुनकर उसका भाई और पिता भी आ गए। जिन्होंने उसे बचाने जब कोशिश की। तीनों भाईयों ने उनकी भी बुरी तरह से पिटाई की। भाई ने पुलिस को किसी तरह से अपनी जान बचाकर कॉल की। पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो

https://ift.tt/3kyvNGm
October 29, 2020 at 04:50AM

No comments:

Post a Comment