अनाज मंडी में धान की ट्राली का सीधा कांटा करवाए जाने से खफा आढ़तियों का गुस्सा भड़क उठा है। उन्होंने सोमवार को अनाज मंडी में हड़ताल करके काम ठप रखा। आढ़तियों ने धान की कोई बोली नहीं दी। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि कोई भी आढ़ती फसल का सीधा कांटा नहीं करवाएगा। ऐसा करने वाली आढ़ती के खिलाफ एसोसिएशन सख्त कार्रवाई को मजबूर होगी।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सोमनाथ बांसल ने बताया एसोसिएशन का नियम है कि फसल को मंडी में गिराकर उसका झाड़ लगाने के बाद ही उसका तोल किया जाएगा मगर मंडी में 4-5 आढ़ती एसोसिएशन के नियम दरकिनार कर उल्लंघना कर रहे है। ऐसा करने वाले आढ़तियों को कई बार समझाने की कोशिश की गई है मगर वह मंडी का माहौल खराब कर रहे है। इस कारण हड़ताल करके जनरल इजलास बुलाया था।
इजलास में प्रस्ताव पारित किया गया कि कोई भी आढ़ती फसल की ट्राली का सीधा कांटा नहीं करवाएगा। नियमों की उल्लंघना करने वाले आढ़ती पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुखविंदर सिंह, जरनैल सिंह, विजय जैन, जीवन कुमार, योगेश कुमार, कौशल किशोर, राकेश कुमार, बलवंत सिंह मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/35ABpcV
October 27, 2020 at 05:21AM
No comments:
Post a Comment