आम आदमी पार्टी के हलका रोपड़ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश चड्ढा मंगलवार को गुरद्वारा श्री कत्लगढ़ साहिब चमकौर साहिब में नतमस्तक हुए और पार्टी के वालंटियरों के साथ मीटिंग की। उन्होंने किसानों के मुद्दों को लेकर कहा कि अगर कोई भी आम आदमी पार्टी का वालंटियर किसानों के धरने में जाए तो वहां पर अपनी पार्टी के बारे में बात न करे ताकि किसान यह न समझें कि यह लोग हमारा सहारा बनने नहीं, बल्कि अपनी वोट इकट्ठी करने आए हैं।
इस मौके हलका इंचार्ज डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि हमें किसानों के साथ खड़े रहना चाहिए और नौजवान पीढ़ी को इकट्ठा कर केंद्र सरकार के कानों तक बात पहुंचानी चाहिए कि अब तक किसान बुजुर्ग ही धरने पर बैठे हैं लेकिन अब उनके साथ नौजवान भी धरने पर बैठेंगे। इस मौके डॉ. चरणजीत सिंह ने जिला अध्यक्ष बनने पर एडवोकेट दिनेश चड्ढा का स्वागत किया।
इस मौके पूर्व ज्वाइंट इनकम टैक्स कमिश्नर स्वर्ण सिंह, डॉ. चरणजीत सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दलजीत कौर, मुकेश कुमार, भाग सिंह, गुरचरण सिंह, कुलदीप सिंह, पुरषोतम सिंह, राजिंदर सिंह, जसवीर कौर, प्रह्लाद सिंह, लखबीर सिंह, काका मनजीत सिंह, सिकंदर सिंह, निर्मलप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, निर्मल सिंह छोटा, गुरिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, रमन बंसल बेला, दर्शनपाल शर्मा, इकबाल सिंह जगतपुर, सुखमिंदर सिंह मोरिंडा, प्रगट सिंह बरसालपुर, केवल जोशी, लखबीर सिंह मोरिंडा, सज्जण सिंह, बलबीर सिंह तथा तरसेम सिंह आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34xhuME
October 28, 2020 at 05:13AM
No comments:
Post a Comment