Amazon

Thursday, October 29, 2020

अवैध पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई, करीब ढाई लाख का स्टॉक जब्त

दीपावली से पहले अवैध पटाखा बेचने वालों पर दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को करीब ढाई लाख रुपए के पटाखों का स्टॉक जब्त कर अवैध भंडारण का मामला दर्ज किया है। थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि डीएसपी महावीर सिंह शेखावत के निर्देश पर मानपुरा मोहल्ले में शनिदेव मंदिर के समीप रहने वाले व्यापारी केशव पुत्र निहालचंद महाजन के यहां छापामार कार्रवाई की गई।

केशव ने घनश्याम सैन के मकान में कमरा किराये पर लेकर पटाखे का अवैध स्टॉक कर रखा था। इसमें माचिस के बॉक्स, गैस सिलेंडर तथा पटाखे भरे हुए मिले। दूसरी कार्रवाई नैनसुख मोहल्ले में ग्यारसीलाल पुत्र बुद्धराम दर्जी के मकान पर की गई। यहां भी एक कमरे में पटाखा स्टॉक किया हुआ था।

व्यापारी केशव के यहां एसआई मुकेश सिंह चौहान, हैड़ कांस्टेबल जनार्दन तथा महिला सिपाही सुषमा ने कार्रवाई कर 39 कार्टन विस्फोटक सामग्री जब्त की। इनकी बाजार कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई गई। जबकि ग्यारसी राम के यहां से हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार जाखड़, सिपाही श्यामलाल व गिर्राज ने 27 कार्टन में रखे करीब एक लाख रुपए के पटाखे जब्त किए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/2HMmrIO
दैनिक भास्कर,,1733

No comments:

Post a Comment