कैलाश रोड इलाके में हुई दो वर्षीय बच्ची के अपहरण के मामले में 19 घंटे बाद पुलिस ने बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान न्यू कैलाश नगर निवासी रघुवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे बच्ची को सही-सलामत रिकवर कर उसे परिवार के हवाले कर दिया।
इस संबंध में जाॅइंट सीपी भागीरथ सिंह मीना, एडीसीपी दीपक पारिक और एसीपी गुरबिंदर सिंह ने इस मामले में प्रेस काॅन्फ्रेंस की। पुलिस के मुताबिक दोपहर को बच्ची सिद्धी(2) अपने घर के बाहर खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। उसके पिता मातादीन ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना का पता चलते ही एसीपी और एसएचओ अर्शप्रीत कौर की अगुवाई में 10 टीमें बनाकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। एक फुटेज में साइकिल पर आरोपी बच्ची को ले जाता नजर आया। इसके बाद पुलिस ने उसके साथ लगते 17 के करीब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को लिंक करते हुए पुलिस रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बच्ची को आरोपी के घर से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बच्ची को बिना सोचे समझे उठा ले गया आरोपी
पुलिस ने आरोपी रघुवीर सिंह से पूछताछ की वो फैक्टरी में प्रैसमैन का काम करता था। उसकी पहली शादी से एक बेटी ने जन्म लिया था, जिसकी करीब डेढ़ साल बाद मौत हो गई थी। इस दौरान उसकी पहली पत्नी छोड़कर चली गई। लेकिन उसे अपनी बेटी की याद सताती थी। फिर इस बीच उसने दूसरी शादी कर ली। जिससे एक बेटा हुआ, जोकि अब तीन साल का है। लेकिन उसे बेटी चाहिए थी, इसलिए उसने दूसरा चांस लिया, लेकिन तब उसकी पत्नी का मिसकैरिज हो गया।
जिसके बाद से वो ज्यादा परेशान था। शनिवार को वो जब कैलाश नगर रोड से निकला तो उसने सिद्धी को खेलते हुए देखा, जिसे देखकर उसे अपनी बेटी याद आ गई और उसने बिना कुछ सोचे समझे बच्ची को उठाया और उसे लेकर अपने घर आ गया। जहां रात को उसे अपनी पत्नी के साथ सुलाया और बेटे के साथ खेलने दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/31I71vZ
October 26, 2020 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment