फेस्टिवल सीजन में सेहत महकमा नकली प्रोडक्ट बनाने वालों के खिलाफ सख्त हो गया है। सेहत महकमे ने मलौद में दूध सोसाइटी के सेक्रेटरी के घर पर चल रही नकली दूध फैक्टरी बनाने का भंडाफोड़ किया है। विभाग और पुलिस की टीम ने दूध सोसाइटी सचिव गुरविंदर सिंह निवासी सोमल खेड़ी पर केस दर्ज कर 9 टीन भरे रिफाइंड, 10 टीन खाली और 75 किलो वेअ प्रोटीन और 1700 लीटर नकली दूध बरामद किया है।
एसएचओकरनैल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि कथित आरोपी घर में नकली दूध तैयार कर बेचता है। पुलिस टीम ने फूड सेफ्टी विभाग अधिकारियों के साथ संयुक्त छापेमारी कर कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि आरोपी से जो सामान बरामद किया गया है वो सरकार की हिदायतों के मुताबिक कोई भी दूध विक्रेता नहीं रख सकता। फूड सेफ्टी अफसर चरनजीत सिंह ने बताया कि बरामद सामान व दूध के सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3kBzYkG
October 28, 2020 at 04:49AM
No comments:
Post a Comment