मोहल्ला नामदेव कॉलोनी निवासी डेयरी मालिक बलविंदर सिंह का 24 वर्षीय बेटा कुलजीत सिंह, जो स्टडी बेस पर कैनेडा के शहर किचनर ओंटारियो में डेढ़ साल पहले गया था। 15 अक्टूबर बुधवार रात 11:45 बजे हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता ने कनाडा सरकार, नजदीकी रिश्तेदारों और बेटे के सहपाठियों से अपील की थी कि वह तुरंत उसके बेटे के शव को भारत कपूरथला भेजने का प्रयास करें, जिससे वह अपने बेटे के शव का रीति-रिवाज के मुताबिक अंतिम संस्कार कर सके। रविवार रात कैनेडा से
शव कपूरथला पहुाचा। सोमवार सुबह मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मृतक के पिता ने बताया कि उसने लाखों रुपए खर्च कर बेटे का उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बेटे को कनाडा भेजा था। मृतक के परिजन शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे थे तो दोस्तों ने अपने दोस्त के मृत शरीर को दूल्हे की भांति सेहरा और गले में फूलों के हाल पहनाकर भेजा। संस्कार में जत्थेदार हरविंदर सिंह, रजिंद्र वर्मा, कुलवंत बाजवा, कारज बाजवा, नरिंद्र, मनजीत सिंह, बलविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, सुखजिंदर सिंह, शीतला माता मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य अशोक धीर, पंकज धीर, जगजीत सिंह, हेमंत सेखड़ी, करनैल सिंह, राजेश, मनप्रीत सिंह, तेजिंद्र सिंह, सुरजीत कौर, सुखविंदर, जसविंदर कौर, कुलविंदर कौर, गुरप्रीत कौर, राजवंत शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Tsp7O6
October 28, 2020 at 05:13AM
No comments:
Post a Comment