Amazon

Tuesday, October 27, 2020

फाजिल्का में लारवा की चेकिंग, 12 के चालान; डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए फाजिल्का नगर कौंसिल के प्रयास जारी

नगर कौंसिल फाजिल्का के डेंगू व मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लगातार फॉगिंग स्प्रे और डेंगू लारवे की चेकिंग और चालान की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत नगर कौंसिल की ओर से शहर में फॉगिंग करने के लिए तीन टीमें बनाईं गई हैं।

जो व्हीकल माउंटेंट और मैनुअल मशीनों से स्वास्थ्य विभाग के साथ तालमेल करके बनाए शेड्यूल के अनुसार रोजमर्रा सुबह और शाम फोगिंग कर रही हैं और लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी करवाई जा रही है। कार्यकारी अधिकारी नगर कौंसिल फाजिल्का रजनीश कुमार ने बताया कि लोगों को डेंगू की रोकथाम के बारे में अवगत करवाने के लिए 4000 पंफ्लेट बांटे गए। लारवा पाए जाने पर 12 चालान भी किए गए हैं।

उन्होंने शहर निवासियों से अपील की है कि अपने घरों की पानी वाली टंकियां ढककर रखी जाएं और घरों की छतों पर पड़े पुराने समान/कबाड़ को ढककर या उलटा करके रखा जाए और कूलरों, फ्रिजों की ट्रेओं की हफ्ते के में एक बार सफाई की जाए और मच्छरों से बचाव के लिए अपने शरीर को कपड़ों के साथ ढक कर रखा जाए और मच्छर भगाओ क्रीमों और तेल का प्रयोग किया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Checking of Larva in Fazilka, 12K challans; Fazilka Nagar Council continues efforts to prevent dengue, malaria

https://ift.tt/31HtWYf
October 27, 2020 at 05:01AM

No comments:

Post a Comment