Amazon

Tuesday, October 27, 2020

शराब ठेकेदार के कारिंदे के साथ मारपीट करने पर 3 पर केस दर्ज

थाना सदर पुलिस ने शराब ठेकेदार के कारिंदे की मारपीट करने के आरोप में 3 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी बेअंत सिंह ने बताया कि उनको सचित कंबोज वासी न्यू आबादी फाजिल्का ने बयान दर्ज करवाए थे कि वह मल्होत्रा ग्रुप के ठेकेदारों के साथ काम करता है तथा बीती 22 अक्टूबर को बिंदू, गैरी उर्फ गग्गू और सुमन वासी लक्खेके उताड़ के घर आबकारी विभाग के साथ चेेकिंग करने के लिए गया था।

जिसके चलते वह उसके साथ रंजिश रखने लगे। क्योंकि सुनने में आया था कि ये लोग शराब बेचने का काम करते है। बीती 23 अक्टूबर को सायं 5 बजे जब वह गांव जट्टवाली जा रहा था तो उक्त आरोपियों ने उसी रंजिश के चलते घेरकर उसकी मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंधी उसने पुलिस में जाकर शिकायत दी तो पुलिस ने उक्त आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/37FFi33
October 27, 2020 at 05:14AM

No comments:

Post a Comment