Amazon

Monday, October 26, 2020

तब्दील मालिकाना हक के रजिस्ट्री स्लॉट दिसंबर तक फुल, लाेग परेशान, हर दिन 50 अपॉइंटमेंट देने की मांग

सब-रजिस्ट्रार-वन और टू ऑफिस में हर दिन 120 रजिस्ट्रियां हो रही हैं। इनमें तब्दील मालिकाना हक (ब्लड रिलेशन) के लिए महज 10 रजिस्ट्रियाें के स्लॉट निर्धारित है। इस वजह से तब्दील मिल्कियत की रजिस्ट्री अपॉइंटमेंट सब-रजिस्ट्रार ऑफिस टू में 25 दिसंबर तक फुल हो चुकी है। वहीं सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में भी अपॉइंटमेंट के लिए लंबी वेटिंग लिस्ट है।

प्रत्येक ऑफिस में तब्दील मालिकाना हक के केवल 5 रजिस्ट्रियां कराने की सुविधा है। अपॉइंटमेंट फुल होने के कारण तब्दील वाली रजिस्ट्रियां कराने के लिए लोगों को अब महीनों इंतजार करना पड़ रहा है। फेस्टिवल सीजन शुरू होने के साथ ही लोगों की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराने के लिए कतार लग गई है।

जैसे ही स्लॉट खाली होता है संख्या बेहद कम होने से मिनटों में ही अलॉटमेंट फुल हो जाते हैं। हालात को देखते हुए लोगों ने अपॉइंटमेंट के लिए कम से कम 50 अपॉइंटमेंट देने की मांग की है।

कोरोनाकॉल के चलते रजिस्ट्री दफ्तर में अपॉइंटमेंट से लिए प्रत्येक सब-रजिस्ट्रार ऑफिस में 60-60 और तत्काल में 10 रजिस्ट्रियों की सुविधा दी गई है। प्रत्येक में कुल 65 रजिस्ट्रियों में महज 5 ही ब्लड रिलेशन की रजिस्ट्री हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को नार्मल रजिस्ट्रियों के अपॉइंटमेंट शुल्क 500 समेत रजिस्ट्री फीस मिलाकर 1500 रुपए मिलते हैं। इसलिए सरकार तबदील रजिस्ट्री की तरफ ध्यान नहीं दे रही। सिर्फ सरकारी खजाना भरने की चिंता है।

पब्लिक स्पीक: महीनों अपॉइंटमेंट नहीं मिलती, स्लॉट बढ़ाए सरकार

अपाॅइंटमेंट लेने आए गुरप्रीत सिंह, रविंदर सिंह का कहना है कि ब्लड-रिलेशन की रजिस्ट्रियों की संख्या कम होने से लोगों को महीनों अपॉइंटमेंट नहीं मिल पा रहा है। सरकार से अनुरोध किया है कि तब्दील मिल्कियत की अपॉइंटमेंट 50 तक की जाए ताकि लोगों को परेशान न हो। वहीं इस मसले पर सब रजिस्ट्रार-टू एलएस गिल का कहना है कि सरकार द्वारा जो अपॉइंटमेंट अलॉट हैं, उन्हीं के मुताबिक काम चल रहा है।

राजस्ट्री कराने वालों की संख्या बढ़ रही

  • कोरोनाकाल में नहीं हो सकी रजिस्ट्रियां, इस वजह से बढ़ गया लोड।
  • फेस्टिवल सीजन के चलते बढ़ गए अपॉइंटमेंट
  • नवरात्रि में बढ़ जाती हैं रजिस्ट्रियां।
  • अब दिसंबर तक बना रहेगा लोड।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो।

https://ift.tt/3oocLVv
October 26, 2020 at 05:17AM

No comments:

Post a Comment