एक अरसे से परंपरा के तौर पर मनाया जाने वाला पर्व ‘करवा चौथ’ अब न केवल धूमधाम से मनाया जाता है, बल्कि बाजार भी इसे भुनाने में पीछे नहीं है और इस त्योहार के लिए डिजाइनर थाली से लेकर उपहारों तक में कई चीजें खास बनी हुई हैं। सुहाग की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वाला करवाचौथ का व्रत 4 नवंबर को है। इसकी तैयारियों में महिलाएं पूरी तरह से व्यस्त हैं। एक ओर जहां सजने संवरने के लिए महिलाएं जमकर चूड़ी, कंगन, बिंदी, मेहंदी और परिधानों की खरीदारी कर रही हैं।
वहीं, इस दिन करवा मां की पूजा अर्चना और चांद का दीदार करने के लिए डिजाइनर थाली, छलनी और करवा की भी डिमांड है। वहीं, उपहार दिल की बात बयान करने का जरिया हैं, जब खासतौर पर मौका करवा चौथ जैसे त्योहार का हो तो उपहार देने के मायने और भी बढ़ जाते हैं। मंगलकामना के लिए पूरा दिन व्रत रखने वाली पत्नी को चांद के दीदार के साथ एक प्यारे से उपहार का भी इंतजार रहता है, आखिर यह दिन उनके लिए बेहद खास जो होता है। तभी वक्त बदलने के साथ ही उपहारों के लेन-देन के ट्रेंड में भी काफी बदलाव आया है। बाजार में उपहारों के इस लेन-देन के लिए ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं।
पूजा के लिए आकर्षक चीजों की है डिमांड
हर महिला चाहती है कि करवाचौथ की पूजा आकर्षक हो। करवाचौथ थाली सेट में ही खूबसूरत डिजाइन तैयार किए जा रहे हैं। इसमें गोटा, फ्लावर और फोटोज से कस्टमाइज डिजाइन की डिमांड बनी हुई है। फूलों से टैसल भी बनाए जा रहे हैं, ताकि एकदम यूनीक लुक मिले। फ्लावर ज्यूलरी भी बनाई जा रही है। इस फ्लावर ज्यूलरी को उपहार के रूप में भी दिया जा सकता है। करवाचौथ थाली सेट और फ्लावर ज्यूलरी में अब तक कई बुकिंग हो चुकी हैं। -आयुषि गुप्ता, आर्टिस्ट
करवाचौथ पर व्रत रख महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं, पति उनके लिए उपहार लाते हैं। इसके लिए कई तरह के उपहार उपलब्ध हैं, लेकिन कस्टमाइज उपहार की तरफ ज्यादा रुझान है। कस्टमाइज वुडन टेबल टॉप, बेडशीट्स, डिजाइनर ड्रेसेज, फोटो फ्रेम्स, क्लॉक विद फोटो फ्रेम्स, बैग्स जैसे ढेर सारे ऑप्शन हैं। ज्यूलरी गिफ्ट करना एक अच्छा ऑप्शन है। आप पत्नी की पसंद के मुताबिक, चूड़ी, कड़े, ईयररिंग्स या पायल गिफ्ट कर सकते हैं। -रुचिका थापर, बिजनेस वुमन
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2G3n2VJ
October 28, 2020 at 05:01AM
No comments:
Post a Comment