जिला पुलिस ने जुलाई माह में कलानौर के गांव रुडियाना स्थित कोऑपरेटिव बैंक की शाखा में 5.50 लाख की डकैती की वारदात को अंजाम देने के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जनवरी माह में पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाने के मामले में भी वांछित थे। आईजी बॉर्डर रेंज सुरिन्दरपाल सिंह परमार ने बताया कि थाना दोरांगला में 17 जनवरी 2020 को भारत पाक बार्डर पर बीएसएफ की चौंतरा पोस्ट पर पाकिस्तान के तस्करों ने हेरोइन के 22 पैकेट भारत की तरफ स्मगल किए थे।
इसे लेकर थाना दोरांगला में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इस मामले में सुखदीप सिंह उर्फ घुद्दा निवासी गांव रुड़ियाना और उसके साथियों की शमूलियत सामने आई थी। इसके बाद 29 जुलाई को गांव रुड़ियाना में स्थित कोआपरेटिव बैंक में 5 लाख 50 हजार रुपए की डकैती हुई थी, इस संबंध में थाना कलानौर में मामला दर्ज किया गया था।
यही नहीं 21 जून को सुखदीप सिंह उर्फ घुद्दा ने साथियों के साथ कनक मंडी हरदोछन्नी में हरप्रीत सिंह निवासी बथवाला को गोली मारी थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदातों को अंजाम देने के बाद वे पंजाब के बाहरी राज्य हिमाचल प्रदेश के मैकलोडगंज चले गए थे, जहां वे पीजी और होटलों में किराए पर कमरे लेकर लूट के पैसे पर मौज मस्ती करते रहे। इस बीच पुलिस से बचने के लिए वे कोलकाता और गुजरात में भी छिपते रहे। पुलिस तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने जा रही है।
आरोपियों से 3 पिस्टल, 27 जिंदा रौंद और 40 हजार रुपए बरामद
आईजी बॉर्डर रेंज सुरिन्दरपाल सिंह परमार ने बताया कि इन मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी राजिन्दर सिंह सोहल, एसपी (डी) हरविन्दर सिंह संधू की निगरानी में डीएसपी डिटेक्टिव राजेश कक्कड़, डीएसपी सिटी सुखपाल सिंह तथा डीएसपी कलानौर भारत भूषण की टीम गठित की गई थी। इस टीम ने मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 25 अक्टूबर को सूचना मिली कि रुडियाना बैंक डकैती में इस्तेमाल की गई सफेद रंग की स्विफ्ट कार नंबर डीएल-2सी-एएफ-9754 में आरोपी सुखदीप सिंह उर्फ घुद्दा और हरविन्दर सिंह उर्फ दोधी निवासी मुरादपुर थाना कंबोज जिला अमृतसर देहाती दोस्तपुर की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस टीम दोरांगला, दोस्तपुर और बख्शीवाल की तरफ से गाड़ी का पीछा करती रही। पुलिस टीम ने गाड़ी को चौड़ा चौक थाना कलानौर में घेरा डाल कर रोक लिया। गाड़ी सवारों से उनकी पहचान पूछी गई तो दोनों ने अपनी पहचान सुखदीप सिंह उर्फ घुद्दा और हरविन्दर सिंह उर्फ दोधी के रूप में बताई। गाड़ी की तलाशी में डैशबोर्ड से 40 हजार रुपए मिले। दोनों आरोपियों को गाड़ी से उतारकर तलाशी ली गई तो एक पिस्टल 30 बोर, 15 जिन्दा कारतूस, एक पिस्टल 32 बोर और 6 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
तीनों आरोपी अमृतसर में आर्म्स एक्ट में हैं भगौड़े घोषित
1. थाना कलानौर में 29 जुलाई बैंक डकैती करने के मामले में 202 को 392, 397,506,34 और आर्म्स एक्ट 25,54,59 के तहत केस दर्ज हुआ।
2. थाना सदर गुरदासपुर में 21 जून 2020 को व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में 307,34 और आर्म्स एक्ट 25,54,59 के तहत केस दर्ज हुआ
3. थाना दोरांगला में 17 जनवरी 2020 को हेरोइन को स्मगल करने के मामले में एनडीपीएस एक्ट 21, 22, 61, 85, आर्म्स एक्ट 25,54,59, फार्नर एक्ट 3,34,20, 120 बी के तहत मामला दर्ज है।
4. थाना कंबोज जिला अमृतसर देहाती में 16 फरवरी 2019 को 307,148,149 और आर्म्स एक्ट 25,54,59 के तहत मामला दर्ज है।
5. थाना कंबोज अमृतसर देहाती में 17 मार्च 2019 को 307,148,149 और आर्म्स एक्ट 25,54,59 के तहत मामला दर्ज है। अमृतसर के दोनों मामलों में तीनों भगौड़े घोषित हैं।
बैंक डकैती में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी बरामद हुई
पूछताछ में दोनों ने माना कि 17 जनवरी को चौंतरा पोस्ट पर पाकिस्तानी तस्करों के साथ मिलकर उन्होंने 22 पैकेट हेरोइन मंगवाई थी, इसे बीएसएफ ने पकड़ा था। सुखदीप सिंह उर्फ घुद्दा ने बताया कि हेरोइन मंगवाने में उनके साथ हरजीत सिंह उर्फ जीता निवासी शहूर कलां थाना कलानौर भी शामिल था। तीनों ने 29 जुलाई को कोऑपरेटिव बैंक रुडियाना से 5 लाख 50 हजार रुपए लूटे थे। इनमें से 40 हजार रुपए ही बचे हैं। हरदोछन्नी कनक मंडी वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। पूछताछ के बाद थाना दोरांगला के प्रभारी ने तीसरे आरोपी हरजीत सिंह उर्फ जीता को गिरफ्तार कर लिया, इससे 32 बोर पिस्टल और 6 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/34vlxce
October 27, 2020 at 05:06AM
No comments:
Post a Comment