Amazon

Tuesday, October 27, 2020

मलोट-फाजिल्का-अबोहर राेड किया जाम अधिकारी पहुंचे मंडी, कार्रवाई के आदेश

अनाज मंडी में फसल की बेकदरी व लूट से परेशान किसानों ने सोमवार को मलोट-फाजिल्का व अबोहर मार्ग पर यातायात ठप कर दिया। गांव रत्ता खेड़ा में धान की खरीद न होने किसानों को कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके रोष स्वरूप आज किसानों ने मलोट-अबोहर, फाजिल्का तिकौनी पर धरना व जाम लगा दिया।

किसानों को मनाने के लिए तहसीलदार, डीएम व मार्केट कमेटी के सचिव व खरीद एजेंसियों ने किसानों से बात करनी चाहती तो किसानों ने मौके पर मंडियों में जाकर तसल्ली करवाने की मांग की, जिसके बाद अधिकारियों ने किसानों के साथ मंडी में जाकर किसानों की होती परेशानी व अधिकारियों को निर्देश जारी करके दूर करने व अधिक धान की तुलवाई करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी करके किसानों को शांत किया।

इस अवसर पर किसान नेता निंदरपाल सिंह सरपंच मुलियावाली, सांझा मोर्चा के सतपाल मोहलां, भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के जिलाध्यक्ष गगनदीप संधू, जसपाल सिंह मोहलां, जर्मन संधू, प्रो. रछपाल सिंह, भूपिंदर सिंह फतेहपुर मनिया सहित नेताओं ने सरकार व प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी की। इस अवसर पर तहसीलदार सुखबीर कौर, नायब तहसीलदार जेपी ढिल्लों प्रशासनिक अधिकारियों ने भरोसा दिया कि खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

एजेंसी ने अपना बारदाना दे दिया है, परंतु शैलर मालिकाें ने अभी तक नहीं दिया

गांव के सरपंच तेगा सिंह का कहना है कि धान की परमल के अलावा हाईब्रिड किस्मों की खरीद को लेकर शेलर मालिकों का रवैया ठीक नहीं है। इस संबंधी उन्होंने बार-बार एसडीएम मलोट सहित अधिकारियों के पास मामला उठाया, परंतु खरीद नाममात्र हो रही है। सरपंच ने बताया कि एजेंसी ने अपना बारदाना दे दिया है, परंतु शेलर मालिकाें ने बारदाना नहीं दिया। शैलर मालिकों के खरीद के मौके पर प्रति क्विंटल के पीछे काटने से किसानों में रोष है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
खरीद सही न होने पर धरना देते हुए किसान।-भास्कर

https://ift.tt/3dZIurb
October 27, 2020 at 05:07AM

No comments:

Post a Comment