निगम के चारों जोनों के अफसर पब्लिक ने मिलने का समय नहीं निकाल पा रहे। इसकी शिकायत कमिश्नर प्रदीप सभ्रवाल के पास पहुंची तो उन्होंने चारों जोनों के अफसरों-मुलाजिमों की मीटिंग बुल निर्देश दिए कि अब जनता से मिलने का समय निश्चित किया जाएगा। रोज सुबह 9 से 11 बजे तक पब्लिक डीलिंग और समस्याएं हल की जाएंगी। बाकायदा निगम कमिश्नर सभी जोनल कमिश्नरों समेत ब्रांच प्रमुखों को लिखित में आदेश जारी भी कर दिए हैं।
कमिश्नर ने कहा कि जोनल कमिश्नर की तरफ से किसी भी तरह की कोई मीटिंग करनी है तो वह बुधवार शाम 5 बजे के बाद करेंगे। उन्होंने सभी जोनल कमिश्नरों को भी शहर में चल रहे विकास कार्यों को लेकर सारी जानकारी पेश करने के लिए कहा है। चल रहे विकास कार्यों की चेकिंग रोज शाम 3 बजे के बाद करेंगे। सभ्रवाल ने यह भी हिदायतें दी कि अपने जोनों में आते इलाकों में सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शहर की स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में बढ़िया रैंकिंग लाई जा सके।
काम पूरा होने पर मिलेगी सर्टिफिकेशन
निगम कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने सभी ब्रांचों के एसई को हिदायतें जारी की हैं कि शहर में चल रहे विकास कार्यों की वह रोजाना चेकिंग करेंगे। 30, 70 और 100 फीसदी काम पूरा होने तक सर्टिफिकेट पेश करेंगे कि काम तय मानकों के मुताबिक सही है। उन्होंने यह भी कहा कि जो काम चल रहे हैं, उनके बोर्ड लगे होने चाहिएं। इसमें काम, ठेकेदार का नाम, संबंधित अफसरों का नाम, काम शुरू और खत्म होने की तारीख लिखी होनी चाहिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/35K7vmE
October 31, 2020 at 04:59AM
No comments:
Post a Comment