सोमवार को थाना सिविल लाइन पुलिस ने एसटीएफ बठिंडा रेंज के डीएसपी गुरशरण सिंह को एक महिला का शारीरिक शोषण करने के आरोप में होटल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद थाना सिविल लाइन ले गई जहां पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी अनुसार डीएसपी एसटीएफ गुरशरण सिंह व उनकी टीम ने करीब तीन माह पहले पंजाब पुलिस के एक एएसआई, उसकी पत्नी और बेटे को 121 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया था।
मामले में एएसआई की पत्नी जमानत पर बाहर आ गई थी, लेकिन उसका बेटा और आरोपी पति एएसआई अभी भी जेल में ही बंद थे। पीड़ित महिला पिछले काफी समय से डीएसपी गुरशरण सिंह से पति और बेटे को जेल से बाहर निकालने के लिए गुहार लगा रही थी, लेकिन आरोप है कि डीएसपी गुरशरण सिंह कथित तौर पर उक्त महिला को उसकी मदद करने की बजाय उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे।
डीएसपी से दुखी होकर पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए आला पुलिस अधिकारियों तक उक्त मामला पहुंचाया। महिला के मुताबिक सोमवार को भी डीएसपी गुरशरण सिंह ने हनुमान चौक के पास स्थित होटल में महिला को बुलाया था, लेकिन महिला ने इसकी जानकारी पहले ही पुलिस अधिकारियों को दे दी थी। पुलिस टीम थाना सिविल लाइन ने ट्रैप लगाकर होटल से डीएसपी को पकड़ लिया।
महिला की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही
एसएसपी बठिंडा भूपिंदरजीत सिंह विर्क का कहना है कि उक्त महिला ने पुलिस को दो बार पहले भी इस डीएसपी द्वारा संबंध बनाए जाने की बात कही है और अब तीसरी बार जब महिला को बुलाया गया तो शिकायत के आधार पर टीम ने आरोपी डीएसपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37Ifymt
October 27, 2020 at 04:57AM
No comments:
Post a Comment