ताजपुर रोड पर गीता नगर में एडी डाइंग फैक्ट्री में चलती स्टीम मशीन छोड़कर वर्कर सो गए। प्रेशर ज्यादा बनने से सुबह करीब 5.00 बजे फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की दीवारें व लैंटर भी टूट गया। आसपास की फैक्ट्रियों व घरों की दीवारें तक हिल गईं।
आसपास के लोगों को घटना के एक घंटे बाद तक सही से सुनाई नहीं दे रहा था। मशीन के टुकड़े हवा में उछलते हुए 300 गज दूर स्थित अजय कुमार की कपड़ा फैक्ट्री में जा गिरे। हादसे में तीन वर्करों समेत छह लोग जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान गीता नगर के नागमणि, अमरजीत, बावा, मनोज, बावर और एक अन्य इलाकावासी के रूप में हुई है। जिन्हें जमालपुर स्थित देव अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से 5 को छुट्टी मिल गई।
जबकि टांग में फैक्चर होने के कारण नागमणि को भर्ती कर लिया गया है। फैक्ट्री मालिक अजय धीर ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 18 वर्कर नौकरी करते हैं। शनिवार की रात 8 वर्कर नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 5 बजे वर्करों ने मशीन शुरू की और खुद जाकर सो गए। अंदर गर्मी होने से सभी बाहर सो रहे थे। अचानक स्टीम ज्यादा बनने पर मशीन में ब्लास्ट हो गया। थाना टिब्बा पुलिस जांच कर रही है।
छत पर सो रहे नागमणि की टूटी टांग
फैक्ट्री मालिक अजय धीर ने बताया कि फैक्ट्री में मनोज सुपरवाइजर है, जबकि अमरजीत, बावा वहां काम करते हैं। नागमणि ने बताया कि वह फैक्ट्री से थोड़ी दूरी पर बने बेहड़े में रहता है। वह छत पर चारपाई पर सो रहा था। अचानक धमाका हुआ। एकदम मशीन के टुकड़े उस पर गिर गए। जिस कारण उसकी टांग में फैक्चर हो है। वहीं बावा की फैक्ट्री के साथ डेयरी है। हादसा होने पर मशीन के टुकड़े जाकर डेयरी पर गिरने से वह जख्मी हुआ। जबकि उसी के साथ एक फैक्ट्री की छत पर सो रहे वर्कर को चोटें लगी।
एक दूसरे पर डाली जिम्मेदारी
हादसे के संबंध में संबंधित विभाग एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालती रहे। फायर ब्रिगेड विभाग के एसएफओ मनिंदर सिंह का कहना था कि ऐसे किसी भी हादसे की उन्हें जानकारी नहीं दी गई। वहीं बाॅयलर इंस्पेक्टर सतवीर सिंह का कहना था कि मशीन में ब्लास्ट हुआ है। इसके चलते उक्त मामला उनके अधीन नहीं आता। जबकि इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर महेश खन्ना का कहना था कि ये मामला डिप्टी डायरेक्टर फैक्ट्री का है।
ज्यादातर यूनिट्स में वॉयलेशन : तलवाड़
^जिस डाइंग फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ, वो ईस्ट हलके में लगती है। लिहाजा हादसे के बाद इलाका विधायक संजय तलवाड़ ने आरोप लगाया कि हलके में ज्यादातर डाइंग बिल्डिंग बायलॉज का वाॅयलेशन कर बनी हैं। इस मामले में राज्य सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए पत्र लिखेंगे।
^मशीन में स्टीम न निकलने से धमाका हुआ है। अभी कोई शिकायत नहीं आई है। मलबा चेक किया गया, सभी वर्कर सुरक्षित हैं। एक व्यक्ति की टांग में फैक्चर है। फैक्ट्री के दस्तावेज मालिक से मंगवाए गए हैं। - बलविंदर सिंह, एडीसीपी
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37DzMOk
October 26, 2020 at 05:16AM
No comments:
Post a Comment