कोरोना वायरस के चलते इस बार दशहरे पर रावण, मेघनाद और कुभकर्ण के पुतलों का दहन नहीं किया गया। हर साल दशहरे पर शहर में 15-20 जगह पर बड़े स्तर पर पुतला दहन कार्यक्रम होता है, लेकिन इस साल ऐसा नहीं हुआ।
लाल पहाड़ी दशहरा कमेटी बस्ती शेख द्वारा करवाए गए कार्यक्रम में शहर के सबसे बड़े 40 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया, वहीं श्री राम उत्सव कमेटी पुडा ग्राउंड लाडोवाली रोड के पुतला दहन कार्यक्रम में करीब ढाई फीट के रावण का पुतला जलाया गया। बस्ती शेख में हुए कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस फोर्स को भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ा।
वहीं जिले में नकोदर में सबसे बड़े 65 फीट के रावण के पुतले का दहन किया गया तो केवल नूरमहल में ही रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद तीनों के पुतलों को जलाया गया। दशहरा कमेटियों ने शोभायात्रा निकाल, प्रभु श्री राम की आरती, भजन संध्या और पूजा-अर्चना करके दशहरा मनाया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात रहा। पंडाल में चेकिंग के बाद ही लोगों को आने दिया गया। सिटी में हर साल श्री रामलीला कमेटी प्राचीन मंदिर नौहरियां दशहरा बर्ल्टन पार्क, उपकार दशहरा कमेटी आदर्श नगर पार्क, देवी तालाब प्रबंधक कमेटी, श्री महाकाली मंदिर दशहरा कमेटी साईंदास ग्रांउड द्वारा धूमधाम से पर्व मनाया जाता है। वहीं, गांधी कैंप, गोपाल नगर, भार्गव कैंप, मकसूदां, टैगोर नगर, अवतार नगर, मॉडल हाउस, विजय नगर में बच्चों ने 5 से 10 फीट तक के रावण के पुतलों को जलाया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3mzaTaX
October 26, 2020 at 05:17AM
No comments:
Post a Comment