Amazon

Friday, October 30, 2020

बार एसोसिएशन का मेंबर नहीं लड़ेगा बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का केस

यहां एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म के मामले के आरोपी किशोर बच्चे को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर कर मेडिकल करवा कार्रवाई शुरू कर दी है। वही बच्ची का हाल-चाल जानने प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान पहुंचे। वहीं बार एसोसिएशन बरनाला ने एलान किया कि उनका कोई भी मेंबर आरोपी पक्ष का केस नहीं लड़ेगा। वहीं भाजपा नेताओं नेे पुलिस द्वारा पीड़ित बच्ची से नहीं मिलने देने पर सिविल अस्पताल के बाहर खड़े होकर रोष व्यक्त किया।

भाजपा के स्टेट कार्यकारिणी मेंबर अर्चना दत्त भाजपा के नेता ललित गर्ग के साथ सिविल अस्पताल में बच्ची से मिलने पहुंचे। मौके पर सुरक्षा का हवाला देकर पुलिस ने उन्हें बच्ची से मिलने नहीं दिया। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल के बाहर खड़े होकर रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में राजनीति कर रही है। बच्चे से उन्हें न मिलने देना बेहद दुखदायी है।

एससी-एसटी एक्ट के तहत परिवार को आर्थिक सहायता मिलेगी
सिविल अस्पताल बरनाला में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के तहत पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही इस मामले में जो आरोपी है उसको सख्त सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को देर रात मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दे दिए, जिसके बाद आरोपी पर पर्चा दर्ज कर देर रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मौके पर उनके साथ मक्खन शर्मा, राजीव लूबी, डिम्पल उप्पली हाजिर थे।

बार एसो. ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में निपटाने की मांग की
बार एसोसिएशन के प्रधान गुरिंदरजीत सिंह गिंदी में कहा बार एसोसिएशन की तरफ से कोई भी एडवोकेट आरोपी का केस नहीं लड़ेगा। इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह अदालत से मांग करेंगे कि इस मामले को फास्ट ट्रैक में निपटाया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिविल अस्पताल में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों।

https://ift.tt/3jChaAJ
October 30, 2020 at 04:59AM

No comments:

Post a Comment