Amazon

Tuesday, October 27, 2020

16 और पॉजिटिव मिले, 6459 ने कोरोना पर पाई फतेह

जिले में सोमवार को कोरोना के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिसके चलते अब तक पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 6828 पर पहुंच गई है। हालांकि अब तक 6459 मरीज कोरोना पर फतेह हासिल कर चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. वरिंदर जगत ने बताया कि जिले में अब तक कुल 157830 संदिग्धों की सेंपलिंग की जा चुकी है, जिसमें से 151805 निगेटिव रहे हैं। आरटीपीसीआर में 3488, ट्रूनेट पर 79, एंटीजन टैस्ट में 2458 मरीज पॉजिटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 803 पॉजिटिव मरीजों की सेंपलिंग अन्य जिलों में हुई थी। उन्होंने बताया कि गुरदासपुर में 3, बटाला में 2, एमएच में 5, सेंट्रल जेल में 1 और अन्य जिलों में 49 मरीजों का इलाज चल रहा है। 113 मरीजों को घरों में एकांतवास किया गया है। कोरोना वायरस से पीड़ित 6459 मरीज बीमारी पर फतेह हासिल कर चुके हैं। इनमें से 6283 पूरी तरह से स्वस्थ हैं, जबकि 176 मरीजों को डिसचार्ज करने के बाद घरों में एकांतवास किया गया है। जिले में एक्टिव मामलों की संख्या 173 है, जबकि 197 मरीजों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना के लक्षण सामने आने पर टेस्ट अवश्य कराएं। मेडिकल हेल्प के लिए 104 नंबर डायल कर डॉक्टरी सहायता प्राप्त की जा सकती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/37FFi33
October 27, 2020 at 05:11AM

No comments:

Post a Comment