भारतीय स्टेट बैंक ने गलती से एक दुकानदार के खाते से करीब साढ़े 7 लाख रुपए किसी और खाते में ट्रांसफर कर दिए। दुकानदार जब अपने खाते से पैसे निकलवाने गया तो उसे इसका पता चला। हालांकि बैंक अपनी गलती मान रहा है और पैसे वापस दिलाने की जिम्मेदारी ली है लेकिन ग्राहक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंधी कृष्णा सुपर मार्केट के मालिक राहुल पुरी ने बताया कि उसका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मोरिंडा शहर में पड़ने वाली ब्रांच में है। वह 22 अक्टूबर को अपने खाते में से पैसे निकलवाने के लिए बैंक गए तो बैंक कर्मचारियों ने बताया कि उनके खाते में सिर्फ 18 हजार रुपए ही हैं तो मेरे होश उड़ गए।
जब बैंक मैनेजर से बात की तो उन्होंने माना कि यह बैंक की गलती से हुआ है और उसके खाते से 7,47,290 रुपए किसी और व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए हैं। राहुल पुरी ने इस संबंधी एसएसपी रूपनगर को शिकायत भी दर्ज करवा दी है।
उच्चाधिकारियों को बताया, समस्या हल करवा रहे : मोरिंडा ब्रांच मैनेजर
इस संबंध में जब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शहरी ब्रांच के मैनेजर आरएस भाटिया से बात की तो उन्होंने माना कि यह बैंक की गलती से हुआ है। लेकिन यह गलती कोलकाता बैंक की ब्रांच से हुई है। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इस संबंध में पूरी कार्रवाई की जा रही है। कहां पर क्लैरिकल मिस्टेक हुई इसका भी पता करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक की पूरी जिम्मेदारी है और बैंक राहुल पुरी के सारे पैसे उन्हें वापस दिलाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/3jw5ob3
October 28, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment