Amazon

Tuesday, October 27, 2020

पश्चिम बंगाल की टीम पहुंची लुधियाना, देखा वारदात स्थल

दुगरी रोड पर मुथूट फाइनांस कंपनी में 15 करोड़ सोने की डकैती मामले में जांच के लिए पश्चिम बंगाल की टीम सोमवार को लुधियाना पहुंची। टीम द्वारा वारदात स्थल देखा गया है। मंगलवार से मामले की जांच शुरू की जाएगी। जबकि आरोपियों से भी पूछताछ की जाएगी।

जबकि उनके फरार साथियों का अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। गौर हो कि मुथूट फाइनांस कंपनी में लुटेरों द्वारा हथियारों के बल पर 15 करोड़ का सोना लुट लिया गया था। उन्हें भागते हुए लोगों ने पकड़ लिया। जिसके चलते तीन आरोपी रोशन, सौरव व सुरजीत पकड़े गए थे। जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए थे। आरोपियों द्वारा पश्चिम बंगाल में भी वारदातें करने के चलते टीम लुधियाना उनसे पूछताछ करने पहुंची है। सीआईए स्टॉफ इंचार्ज एसएचओ अवतार सिंह ने बताया कि बंगाल की टीम के दो मुलाजिम लुधियाना पहुंचे है। वह मामले की जांच कर रहे है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/37FFi33
October 27, 2020 at 05:11AM

No comments:

Post a Comment