Amazon

Wednesday, October 28, 2020

डीएवी स्कूल के 50 विद्यार्थी एनसीसी में भर्ती

एनसीसी द्वारा डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोपड़ के 50 विद्यार्थी भर्ती किए गए। स्कूल के एनसीसी अफसर सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रिंसिपल संगीता रानी की अगुवाई में विद्यार्थियों को एनसीसी में भर्ती करने के लिए एनसीसी पटियाला ग्रुप की फर्स्ट पंजाब नेवल यूनिट नया नंगल के कमांडिंग अफसर कैप्टन सरबजीत सिंह सैनी द्वारा पैटी अफसर कुलविंदर सिंह की अगुवाई में टीम पहुंची हुई थी।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को एनसीसी में भर्ती करने से पहले भारतीय नेवी की कार्यशैली संबंधी विशेष फिल्म दिखाई गई। भर्ती किए 50 कैडेट्स में 16 लड़कियां हैं। सुनील शर्मा ने कैडेट्स को संबोधन करते हुए कहा कि एकता व अनुशासन के मोटो के साथ चल रहे एनसीसी संगठन का मुख्य मकसद विद्यार्थियों को एनसीसी में भर्ती करके उनके अंदर अच्छे नागरिक के गुण, लीडरशिप की भावना व उनके सर्वपक्षीय विकास के साथ उनका चरित्र निर्माण करना है।

एनसीसी का दूसरा मकसद नौजवानों को भारतीय फौज में अफसर या सिपाही के रूप में भर्ती करके देश सेवा के लिए प्रेरित करना है। प्रिंसिपल संगीता रानी ने नए भर्ती हुए कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। इस मौके भारतीय नेवी से आए इंस्ट्रक्टर पैटी अफसर कुलविंदर सिंह व रमन कुमार ने बताया कि एनसीसी में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को जहां अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की ट्रेनिंग की जाती है वहीं एनसीसी के विभिन्न कैंपों द्वारा उनके भारतीय फौज की कार्यशैली बारे जानकारी दी। इस मौके स्कूल की एनएसएस इकाई के प्रोग्राम अफसर जय पाल शर्मा, डीपीई रवि इंद्र सिंह समेत स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
50 students of DAV school admitted to NCC

https://ift.tt/37O5OXY
October 28, 2020 at 05:12AM

No comments:

Post a Comment