Amazon

Monday, October 26, 2020

सीवरेज डाला नहीं, डिच चलाने को लेकर 30 दिन बोलकर 11 महीने में नहीं दिया जवाब

कैंट हलके के गांव को निगम दायरे में शामिल करने के बाद से गांव अलीपुर के दुर्गा कॉलोनी के मकान और प्लॉट मालिक निगम प्रशासन पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगा रहे हैं। रविवार को कॉलोनी के प्रॉपर्टी मालिकों ने मीटिंग कर निगम प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि आसपास के इलाके में सीवरेज डाला जा रहा है, लेकिन कॉलोनी में सीवर लाइन नहीं डाली गई है।

11 महीने पहले निगम प्रशासन ने जबरन कॉलोनी की चारदीवारी सहित कुछ मकानों को डिच मशीन चलाकर ध्वस्त कर दिया था। जमीन की मिल्कियत और इंतकाल लोगों के नाम पर है, जिसे निगम ने अवैध बताकर कार्रवाई की थी। इसको लेकर हाईकोर्ट भी उनके हक में फैसला दे चुका है।

कार्रवाई के बाद लोगों ने अपने कागजात और हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी देकर पूर्व निगम कमिश्नर दीपर्व लाकड़ा से लिखित में जवाब मांगा था। तब कमिश्नर ने 30 दिन में जवाब देने की बात कही थी, जो अब तक नहीं मिला। निगम ने अबतक नोडल अफसर की तैनाती नहीं की है।

लोगों ने मांग की है कि जल्दी कॉलोनी पर कार्रवाई का जवाब निगम कमिश्नर दें और इलाके के लिए नोडल अफसर की तैनाती की जाए। मीटिंग के दौरान सरूप चौधरी, जीवन सिंह, शांता रानी, केवल कृष्ण, मनीष बजाज, विवेक शर्मा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
निगम के खिलाफ रोष जाहिर करते प्लॉट और मकान मालिक।

https://ift.tt/3jy2NwZ
October 26, 2020 at 05:18AM

No comments:

Post a Comment