अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर बीकॉम की छात्रा निकिता की हत्या के विरोध में सीटीएम के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिला संयोजक वीरेंद्र कुश एवं विश्वविद्यालय सचिव पवन रेढू ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सीएम से मांग करता है कि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए, अन्यथा विद्यार्थी परिषद छात्रा की हत्या के विरोध में सड़कों पर आकर आंदोलन करेगा।
जींद नगर मंत्री मुदिता सैनी एवं हिंदू कॉलेज संयोजिका निशी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सरकार से इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करती है ताकि पता चल सके कि इस घटना के साथ ऐसे असामाजिक तत्वों की अन्य मंशा क्या है। विद्यार्थी परिषद सरकार से मांग करती है कि महिलाओं के साथ हो रही ऐसी घटनाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की वारदातों का सामना समाज को न करना पड़े। इस अवसर पर अजय आर्य, पूजा, दीपक दक्ष, नवीन मलिक, सोनू मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2HMmrIO
दैनिक भास्कर,,1733
No comments:
Post a Comment