कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान यूनियनों का रेल रोको आंदोलन रेलवे स्टेशन पर छठे दिन भी जारी रहा और केंद्र सरकार द्वारा पंजाब में मालगाड़ियां बंद करने की निंदा की गई। किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह जसड़ा, परगट सिंह रोलू माजरा, रुपिंदर सिंह रूपा, गुरमेल सिंह बाड़ा, गुरदेव सिंह बागी, सुरजीत सिंह ढेर, चरन सिंह मुडियां ने कहा कि मोदी सरकार ने पंजाब में माल गाड़ियां बंद करके पंजाब के साथ पक्षपात किया है।
यहां तरलोचन सिंह हुसैनपुर, अमरीक सिंह, जगदीश लाल, शमशेर सिंह, सुरिंदर सिंह हुसैनपुर, बलविंदर सिंह, रणवीर सिंह, गुरजोत सिंह, राम सिंह, महिंदर सिंह, अमनदीप सिंह उपस्थित थे। इसी तरह, टोल प्लाजा सोलखियां व गांव झल्लीयां कलां में धरना जारी रहा और वाहन बिना टोल टैक्स दिए निकलते रहे।
नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार खेती को प्राइवेट कंपनियों के हाथों सौंपना चाहती है और व्यापारी व कॉर्पोरेट कंपनियां अपनी मर्जी के अनुसार फसलों की खरीद करेंगी। इस मौके पर समाज सेवी जैलदार सतविंदर सिंह चैड़ीया, सरपंच बहिरामपुर सतनाम सिंह, सरपंच पुरखाली दिलबर सिंह, गांव सिंघ सरपंच मेहर सिंह, गुरमेल सिंह बाड़ा, जरनैल सिंह, जसवंत सिंह, दलजीत सिंह, अमरीक सिंह, बलविंदर सिंह, बाबू राम आदि उपस्थित थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2HCRMgW
October 28, 2020 at 05:08AM
No comments:
Post a Comment