बसी पठाना पुलिस ने दो व्यक्तियों को 10,375 गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान शाम चरण और जसपाल सिंह निवासी गांव तलानिया के तौर पर हुई है। डीएसपी सुखमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि सिटी इंचार्ज बलजिंदर सिंह कंग ने एएसआई गुरबचन सिंह व अन्य पुलिस मुलाजिमों समेत गश्त और चेकिंग के दौरान आईटीआई चौक में मौजूद थे।
तभी उक्त दोनों मोरिंडा साइड से अपनी बाइक नंबर पीबी 23 बी 7642 पर आ रहे थे, उनकी तलाशी ली तो शाम चरण के पास से 7 हजार और जसपाल सिंह के पास से तीन किस्मों की 3375 नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली गोलियां बरामद की गई। डीएसपी ने बताया कि उक्त दोनों दूसरे राज्यों से गोलियां खरीद कर फतेहगढ़ साहिब में महंगे भाव पर बेचते थे। दोनों आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37SmCwZ
October 30, 2020 at 05:06AM
No comments:
Post a Comment