एक व्यक्ति ने फेसबुक मैसेंजर पर दूसरे व्यक्ति को खुद को लड़की बताकर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और मैसेंजर पर वीडियो कालिंग करनी शुरू कर दी। बाद में उसे बातों में फंसाकर उसकी अनापत्तिजनक रिकॉर्डिंग कर ली और फिर ब्लैकमेल कर अपने खाते में 2500 रुपए डलवा लिए। इसके बाद और पैसे मांगने लगा पर व्यक्ति ने और पैसे देने से मना किया तो उक्त अज्ञात ने उसकी वीडियो और रिकॉर्डिंग उसके रिश्तेदारों और यू-ट्यूब पर अपलोड कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत थाना डिवीजन नं.1 पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत पर अदया के खिलाफ 384, आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मिशन रोड निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 अक्टूबर की रात को फेसबुक मैसेंजर पर उक्त नाम से रिक्वेस्ट आई। उसने खुद को लड़की बता फेसबुक मैसेंजर पर वीडियो चैट के लिए उकसाया। बाद में उसे व्हाट्सएप पर वीडियो काल आई। इसमें उसकी अनापत्तिजनक रिकॉर्डिग कर उसे ब्लैकमेल किया गया और पैसों की मांग की गई।
उसने डर के मारे 2500 रुपए उसके खाते में डाल दिए। बाद में उससे और पैसों की मांग की जाने लगी। उसने पैसे नहीं दिए तो उसने उसकी वीडियो और रिकॉर्डिंग उसके रिश्तेदारों व यू-ट्यूब पर अपलोड कर दी। मामले की जांच कर रहे थाना डिवीजन नं.1 में तैनात एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत मिलने पर अदया के खिलाफ 384 , 66 (ई), 66 (डी), 67, 67 (ए), आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37WOkJ9
October 31, 2020 at 05:07AM
No comments:
Post a Comment