गांव लौहगढ़ के सरपंच की कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पनियाड़ के अर्जुन देव पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। मृतक के चचेरे भाई जतिंदर कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रविवार रात करीब सवा आठ बजे सुजानपुर से शटरिंग का काम करके गांव लौट रहा था। गोबिंद पब्लिक स्कूल के पास पहुंचा तो उससे आगे जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी और उसको चला रहा व्यक्ति सड़क पर गिर पड़े।
जबकि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। उसने रुक कर देखा तो स्कूटी सवार उसके ताये का बेटा निकला। जबकि कार चला रहा गांव लौहगढ़ का सरपंच राजिंदर सिंह मौके से फरार हो गया। उसके ताया के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। उसे सिविल अस्पताल गुरदासपुर पहुंचा कर पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने सरपंच राजिंदर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए, 279 और 427 के तहत केस दर्ज किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/37FFi33
October 27, 2020 at 05:12AM
No comments:
Post a Comment