Amazon

Wednesday, October 28, 2020

जाडला के पास गलत साइड से सड़क पार कर रही ट्रॉली जालंधर के विधायक रिंकू की कार से टकराई, जख्मी

जालंधर वेस्ट से विधायक सुशील कुमार रिंकू की फॉर्च्यूनर कार (पीजेएस 65) की कस्बा जाडला के पास दौलतपुर चौक पर ट्रैक्टर ट्राली से टक्कर हो गई। गलत साइड से आकर जाडला की ओर मुड़ रही इस डबल ट्राली के साथ कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए तथा ड्राइवर साइड पूरी तरह चकनाचूर हो गई। जानकारी के अनुसार विधायक सुशील कुमार रिंकू जालंधर से चंडीगढ़ को अपनी प्राइवेट फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ जा रहे थे। उनके साथ उनका ड्राइवर विक्की यादव, गनमैन बिक्रम व उनका कुक अक्षय सवार थे।

जैसे ही वह सुबह करीब 11 बजे नवांशहर से करीब 10 किलोमीटर आगे चंडीगढ़ की ओर कस्बा जाडला के पास पहुंचे, तो गलत साइड से आकर सड़क पार कर रही एक डबल ट्राली से उनकी कार की टक्कर हो गई। सुशील कुमार को अंदरुनी गहरी चोटें आई है, जबकि ड्राइवर व गनमैन गंभीर रुप से घायल है। उनके रसोइये को भी मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राली चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विधायक अंगद सिंह, प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जाडला चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बिक्रम सिंह ने बताया कि मामले में ट्रैक्टर चालक गुरिंदर सिंह जाडली के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सावधानी आने वाले दिनों में धुंध में एंट्री व एग्जिट प्वाइंट का लोगों को ध्यान रखना होगा

रोपड़-नवांशहर-फगवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग यानि एनएच-344 के चारमार्गीय होने के बाद जहां इस मार्ग पर वाहनों की रफ्तार तेज हो गई है, वहीं बेहद एंट्री व एग्जिट होने की वजह से हादसों का आशंका भी बढ़ गई है। बता दें कि नवांशहर जिले के गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछा हुआ है और बहुत से लिंक रोड मुख्यमार्ग से आकर मिलते हैं। एक अनुमान के अनुसार रोपड़-नवांशहर-फगवाड़ा के इस 88 किलोमीटर लंबे हाईवे पर 125 के करीब छोटे-बड़े एंट्री-एग्जिट प्वाइंट्स हैं। अब लिंक रोड्स के यही प्वाइंट्स हादसों का कारण बन रहे हैं। लोग भी सड़क पार करने के लिए यू टर्न तक जाने की बजाए रांग साइड से होकर या फिर डिवाइडर के ऊपर से सड़क पार करने को लगे रहते हैं और यही हादसों का बड़ा कारण बन रहा है।

मंगलवार को जालंधर के विधायक सुशील कुमार रिंकू की कार से हुई टक्कर तथा कुछ दिनों पहले काठगढ़ में मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों के साथ हुए हादसे की वजह भी ऐसी ही लापरवाहियां रही थीं। दोनों ही मामलों में ट्रैक्टर चालक की ओर से सड़क पार करने के लिए आगे जाकर यू टर्न लेने की बजाए, गलत ढंग से सड़क पार करने की कोशिश की जा रही थी। आने वाले दिनों में सर्दियों व धुंध के मौसम में इस सड़क पर इन एंट्री व एग्जिट प्वाइंट का ध्यान रखकर चलना होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Trolley crossing the road from the wrong side near Jadla collided with Jalandhar MLA Rinku's car, injured

https://ift.tt/31Oxjgg
October 28, 2020 at 05:13AM

No comments:

Post a Comment