Amazon

Tuesday, October 27, 2020

पैसा कमाने के चक्कर में शुरू की तस्करी, गिरफ्तार

पैसा कमाने के चक्कर में तस्करी करने वाले एक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर सात किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गांव भामिया के प्रेम प्रकाश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई जिंदल लाल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी तस्करी करने जा रहा है। सूचना के आधार पर रेड कर उसे गिरफ्तार करके सात किलो चुरा पोस्त बरामद किया। जांच अफसर अनुसार आरोपी ड्राइवरी करता है। वह पैसा कमाने के चक्कर में तस्करी करने लगा। पुलिस उसके साथियों की तलाश कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

https://ift.tt/37FFi33
October 27, 2020 at 05:10AM

No comments:

Post a Comment