टॉफी के बहाने आठ वर्ष की बच्ची को वेहड़े में रहने वाला युवक अपने कमरे में ले गया। बच्ची से रेप किया। गली में खेल रहे अन्य बच्चों ने खून से लथ-पथ बच्ची को कमरे में तड़पते देखा तो परिजनों को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात के कुछ ही देर बाद लोगों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, थाना दरेसी की पुलिस ने बच्ची के परिजनों के बयान पर आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है।
आरोपी की पहचान ईश्वर विश्व कर्मा उर्फ गौरा के रूप में हुई है जोकि मूल रूप से यूपी के जिला सिद्वार्थ नगर का रहने वाला है जबकि लुधियाना में सलेम टाबरी इलाका में कबाड़ का काम करता है। बच्ची की मां ने बताया कि दोपहर को खाना खा कर वह पति के साथ काम पर चली गई। कुछ देर बाद इलाके के बच्चों ने घटना बारे बताया। उन्होंने घर आकर बच्ची की हालत देख पुलिस को सूचना दी।
पिता बच्ची के इलाज, पुलिस की बयानबाजी से रहे परेशान
(सुनील) शैतान की हैवानियत का शिकार बच्ची को दर्द इस कदर है कि वह उसकी बर्दाश्त से बाहर है। मां की बाहों में लिपट वह एक ही बात कह रही है कि मम्मी, अंकल ने मुझे बहुत दर्द दिया है अब मुझे घर ले जाओ। नन्हीं बच्ची को दर्द से परेशान देख इलाज करने वाले स्टाफ की आंखें भी नम हो गईं। मंझली बेटी को खून से लथपथ व दर्द से चिल्लाते देख मां की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे तो मासूम भाई बहन इस आपदा को समझ नहीं पा रहे।
पिता कभी बच्ची के इलाज के लिए अस्पताल में चक्कर काटता तो कभी पुलिस की बयानबाजी से परेशान रहा। आठ वर्षीय बच्ची अपने घर की मंझली है। उसकी एक बड़ी बहन 12 साल की है तो छोटी 6 साल की और एक छोटा भाई डेढ़ साल का है। पिता इलाके में सब्जी की रेहड़ी लगा अपने परिवार का पालन करता है जिसमें बच्ची की मां सहायता करवाती है। वीरवार को भी रोजी रोटी के चक्कर में दम्पति सब्जी बेचने निकले थे जिस दौरान बच्चों को घर पर छोड़ना पड़ा।
- बच्ची को जब अस्पताल लाया गया तब वह काफी गंभीर थी। डाक्टरों की टीम ने इलाज किया। अब बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। बच्ची की मेडिकल जांच कर पुलिस को रिपोर्ट दे दी गई है। -डाॅ. अमरजीत कौर, एसएमओ
- बच्ची के पिता के बयानों पर आरोपी ईश्वर विश्वकर्मा उर्फ गौरा के खिलाफ पर्चा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी डाल दी गई है। -दविंदर सिंह एसएचओ थाना दरेसी
कई जगह मार्केट करवाए बंद
उत्तरप्रदेश में एक के बाद एक गैंगरेप के बाद मौत के आगोश में गई दो दलित बेटियों के लिए शहरभर में 12 जगह प्रदर्शन किए गए। इस दौरान कई जगह मार्केट भी बंद करवाए गए। डा.अंबेदकर एकता मिशन पंजाब के दलित नेता दीपक हंस की अध्यक्षता में न्याय मार्च निकाल इंसाफ की मांग की।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/2Six6g4
October 02, 2020 at 04:49AM
No comments:
Post a Comment