पंडोरी नर्सिंग होम के पास दोपहर तीन बजे बैंक कैश वैन अनियंत्रित होकर पीआरटीसी बस में जा टकराई। हादसे में वैन बुरी तरह से बस के अगले हिस्से में फंस गई। वहीं, वैन में सवार 4 लोग और बस में सवार महिला कांस्टेबल जख्मी हो गई। जबकि कैश वैन का गनमैन सीट पर ही फंसा गया। जिसे एक घंटे की जद्दोजहद के बाद निकाला जा सका।
चार लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जबकि गार्ड को लुधियाना के दीपक अस्पताल में दाखि़ल करवाया गया। पीआरटीसी की बस पीआरटीसी की बस फरीदकोट से लुधियाना और पंजाब नेशनल बैंक की कैश वैन जगराओं से लुधियाना आ रही थी।
- हादसे में मामूली घायल बैंक क्लर्क धीरज शर्मा ने बताया कि घायल वैन चालक चरनजीत सिंह पक्खोवाल और उसके एक और साथी के अलावा बस में सवार एक महिला ट्रैफिक कर्मचारी कमलजीत कौर लुधियाना को जगराओं के सिविल अस्पताल दाखि़ल करवाया गया। जबकि वैन में बुरी तरह फंसे गनमैन बलविन्दर सिंह निवासी नंगल को एक घंटे की जद्दोजद के बाद क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
https://ift.tt/33lm6oH
October 02, 2020 at 04:51AM
No comments:
Post a Comment