Amazon

Friday, October 2, 2020

निगम नहीं वसूलेगा लॉकडाउन दौरान के बिल, 7 दिन में नए बिल डाइंग यूनिट्स को बनाकर देने होंगे

कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में डाइंग यूनिट्स बंद रहीं। मगर नगर ने पीपीसीबी की कंसेंट टु ऑपरेट के अनुसार तकरीबन तीन महीने यूनिट्स के बंद रहने के बावजूद 350 डाइंगों से डिस्पोजल चार्ज वसूलने के बिल भेज दिए। मगर यूनिट्स बंद रहने के चलते डाइंग एसोसिएशन ने हाईकोर्ट का रास्ता अपनाते हुए नगर निगम के खिलाफ अपील दायर कर दी। इस पर हाईकोर्ट ने सुनवाई कर डाइंग एसोसिएशन को बड़ी राहत देकर निगम को आदेश जारी किए हैं वो करीब 3 महीनों का डिस्पोजल चार्ज नहीं वसूलेगा और नए बिल 7 दिनों के तक डाइंग यूनिट्स को बनाकर देगा।

इसकी पुष्टि डाइंग एसोसिएशन के महासचिव बॉबी जिंदल ने की। उन्होंने बताया कि 350 डाइंगों से निगम तकरीबन 20 से 30 हजार रुपए मासिक डिस्पोजल चार्ज वसूल करता है। लॉकडाउन के दौरान यूनिट्स बंद रहे। इसके बावजूद निगम ने बिल जारी कर दिए। उन्हें बिल 25-26 सितंबर को मिले हैं और 30 सितंबर आखिरी तारीख थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The corporation will not charge the bills during lockdown, new bills will have to be made in 7 days by drawing units.

https://ift.tt/33lm7sL
October 02, 2020 at 04:55AM

No comments:

Post a Comment